ललित बाबू की प्रतिमा लगाने की मांग
बीएनएमयू, मधेपुरा के सीनेटर एवं दर्शनशास्त्र विभाग, ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर के अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने महाविद्यालय में ललित नारायण मिश्र की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की है। उन्होंने इस बात रविवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को विधिवत आवेदन भी दिया है।
डॉ. शेखर ने बताया कि इस महाविद्यालय की स्थापना सन् 1970 में वीरपुर महाविद्यालय के नाम से हुई थी। वर्ष 1975 में इसका नामकरण ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय’ रखा गया। लेकिन दुख की बात है कि महाविद्यालय में ललित बाबू के नाम पर कुछ भी नहीं है।

डॉ. शेखर ने कहा है कि महाविद्यालय में ललित बाबू की प्रतिमा लगने से शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को प्रेरणा मलेगी। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में बन रहे दोनों भवनों में से एक भवन का नामकरण भी ललित नारायण मिश्र के नाम पर करने की जरूरत बताई है।













