हिन्दी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय हिंदी निदेशालय, भारत सरकार के सहयोग से हिन्दी विभाग, विश्वभारती ने ‘हिंदी पत्रकारिता का सफर : बदलती भाषा और बदलते तेवर ‘ पर पिछले दिनों दो दिवसीय 24 -25 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई और 8 सत्रों में यह अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।
इसका औपचारिक उद्घाटन विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विकास कुमार मुखोपाध्याय जी,भाषा भवन अध्यक्ष प्रो मृणाल कांति मंडल जी एवं निदेशालय से पधारे उपनिदेशिका श्रीमती अनीता डोगरे ने किया।इस आयोजन में देश के विविध क्षेत्रों से पधारे विद्वानों, पत्रकारों ने अपने अमूल्य विचार रखे।
विभागीय शोधार्थियों ने शोधपरक आलेख प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक संध्या में संगीत भवन के प्रसिद्ध सितारवादक डॉ मनोज शर्मा,तबलावादक डॉ विश्वजीत साहू, सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री रतन ओझा,अभिनव मिश्रा एवं विभाग के ही छात्र छात्राओं ने आकर्षक संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।साधुवाद।















