Search
Close this search box.

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की 118वीं जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लोक भवन (राजभवन), कोलकाता एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास ,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में कोलकाता स्थित राज भवन के वंदे मातरम् सभागार में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की 118वीं जयंती धूमधाम से संपन्न हुई। महामहिम राज्यपाल श्री आर एन रवि जी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ महाकवि दिनकर जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर पिछले 20 वर्षों से देश के हर बड़े शहरों में दिनकर न्यास के सहयोग से रश्मिरथी काव्य के नाट्य मंचन करने वाले इसके निर्देशक मुजीब खान जी,मुंबई को दिनकर संस्कृति सम्मान महामहिम राज्यपाल जी के कर कमलों से एक लाख रुपए के चेक के साथ प्रदान किया गया।अपने संभाषण में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल जी ने दिनकर साहित्य की उपादेयता पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मंत्री श्री उमेश राय जी उपस्थित रहे।कोलकाता शहर एवं अन्य शहरों से पधारे दिनकर प्रेमी सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। रश्मिरथी काव्य का मंचन सबको रोमांचित कर गया। नीरज जी एवं उनकी टीम को अशेष बधाइयां। डॉ संजय पंकज जी का अद्भुत मंच संचालन।

(डॉ. सुभाष राय, अध्यक्ष, हिंदी विभाग, विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन, पश्चिम बंगाल के फेसबुक वॉल से साभार।)

READ MORE