Search
Close this search box.

प्रो. दिवाकर को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

**हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के अकादमिक मामलों के निदेशक (Director, Academic Affairs), प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजशास्त्र के वरिष्ठ प्राध्यापक आदरणीय प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत जी को मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर का माननीय कुलगुरु (Vice Chancellor) नियुक्त किया गया है।

 

आदरणीय प्रो. राजपूत जी का दीर्घकालिक अकादमिक अनुभव, कुशल प्रशासनिक नेतृत्व, और उच्च शिक्षा के उन्नयन के प्रति उनकी कर्मठ प्रतिबद्धता जीवाजी विश्वविद्यालय को निश्चित रूप से उत्कृष्टता के नवीन शिखरों पर ले जाएगी।

 

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय परिवार के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और आनंदमयी क्षण है।

ईश्वर से आपके सुदीर्घ, यशस्वी और प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ। आपके कुशल नेतृत्व में जीवाजी विश्वविद्यालय नित नए प्रतिमान स्थापित करे, यही प्रार्थना है।

सादर अभिनंदन एवं पुनः हार्दिक बधाई!

💐जय गौर 💐

संतोष सोहगौरा जी के फेसबुक वॉल से साभार।

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।