Search
Close this search box.

लायंस क्लब फेमिना ने श्रद्धालुओं की सेवा कर प्रसाद वितरित किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लायंस क्लब फेमिना ने श्रद्धालुओं की सेवा कर प्रसाद वितरित किया

मधेपुरा

लायंस क्लब फेमिना, मधेपुरा द्वारा सावन की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शहर के पलकेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में फेमिना की सदस्यों ने राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाकर सावन की शुभकामना दी। लायंस क्लब फेमिना की अध्यक्ष डॉ. अनीता कुमारी डॉली ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन मास का विशेष महत्व है। यह महीना श्रद्धा, आस्था, सेवा और समर्पण का होता है। सावन का महीना काफी सुहाना और खुशनुमा होता है। इसके लिए हमलोगों को पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। लायंस क्लब फेमिना की चार्टर्ड प्रेसिडेंट अग्रणी घोष ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने में सहायक होता है। फेमिना की सदस्य के कार्यक्रम आम महिलाओं को प्रेरित करने में सहयोगी होता है।

सचिव प्रीति गोपाल ने कहा कि सावन का महीना बाबा भोले नाथ को समर्पित होता है। यह सुहाना मौसम हमे संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी को सबों को प्रसाद वितरित कर फेमिना ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। कोषाध्यक्ष रिंकु सिंह ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में लायंस क्लब फेमिना की सदस्य बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी ले रही है। मौके पर चार्टर्ड प्रेसिडेंट अग्रणी घोष, डॉ. चंदा कुमारी, पूर्व सचिव सारिका कुमारी, संजन सिंह सहित अन्य मौजूद थी।

READ MORE