Search
Close this search box.

बीएनएमयू : पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएनएमयू : पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में माननीय कुलपति प्रो. अवध किशोर राय, प्रधानाचार्य प्रो. राजीव सिन्हा, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद् के सचिव डॉ. मो. अबुल फजल, सहसचिव डॉ. शंकर कुमार मिश्र, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर एवं अन्य।

17.08.2029

 

माननीय कुलपति महोदय के साथ

(17 अगस्त, 2019)

*खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ*

——–

*खेलकूद में भी बेहतर करेगा बीएनएमयू : कुलपति*

शिक्षा में कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी अत्यधिक महत्व है। खेलों से जीवन में अनुशासन एवं एकाग्रता आती है। यह बात बीएनएमयू के कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने कही। वे शनिवार को पार्वती साइंस काॅलेज, मधेपुरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन कर रहे थे।

कुलपति ने कहा कि बीएनएमयू में खेल गतिविधियां सोई पङी थीं। इसे जगाया है। आगे इसे काफी सक्रिय करने की योजना है। बीएनएमयू प्रशासन ने कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को भी गंभीरता से लिया है। हमारे विद्यार्थी इसका लाभ उठाएं और विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर भाग लें।

कुलपति ने कहा कि सभी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में बीएनएमयू की टीम भाग लेगी। उन प्रतियोगिताओं में जो भी विद्यार्थी किसी भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से प्रोत्साहन एवं सम्मान दिया जाएगा।

कुलपति ने कहा कि सभी विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़चढ़ कर भाग लें। सब मिलकर प्रयास करें कि विश्वविद्यालय के बारे में सकारात्मक धारणा बने।

खेल सचिव डाॅ. मो. अबुल फजल ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल का माहौल बना है। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में टीमों की भागीदारी बढ़ी है। उनका यह प्रयास है कि सभी महाविद्यालयों की टीमें सभी स्पर्धाओं में भाग लें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डाॅ. राजीव सिन्हा ने कहा कि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय प्रशासन से हमेशा सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है। उन्हें विश्वास है कि आगे भी सहयोग मिलता रहेगा।

इसके पूर्व अतिथियों का अंगवस्त्रम् एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कुलपति ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर पार्वती साइंस काॅलेज, मधेपुरा एवं टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा के बीच फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया। इसमें पार्वती साइंस काॅलेज, मधेपुरा दो अंकों से विजेता रही।

कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय कोच डाॅ. रामकृष्ण यादव और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संघ के महासचिव डाॅ. अशोक कुमार ने की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डाॅ. रवीन्द्र चरण यादव, जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर, उप खेल सचिव डाॅ. शंकर कुमार मिश्र, डाॅ. क्यू. एम. रहमान, डाॅ. रमेश कुमार, डाॅ. सुनील कुमार, डाॅ. मीना कुमारी, डाॅ. नंद किशोर, डाॅ. मंशा, डाॅ. रीता कुमारी, डाॅ. प्रदीप कुमार झा, पीटीआई विजय कुमार विमल, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

===

2. *जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम का आयोजन*

*विश्वविद्यालय की जीवंतता का संदेश दें : कुलपति*

शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी इसका अहम हिस्सा है। अतः सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लें। आम लोगों के बीच भी यह संदेश दें कि विश्वविद्यालय में जीवंतता है। यह बात कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय ने कही।

वे शनिवार को विश्वविद्यालय शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कुलपति ने कहा कि युवावस्था सीखने का अवसर है। सभी विद्यार्थी हर हमेशा सीखने को उत्सुक रहें। ज्ञान का सागर गोता लगाएं। हममें चीजों को जानने-समझने की धुन होनी चाहिए। विश्वविद्यालय को आगे ले जाने के लिए दिल से प्रयास करें।

कुलपति ने कहा कि शिक्षक एवं विद्यार्थियों में अन्योन्याश्रित संबंध है। दोनों के बीच प्रेम एवं विश्वास का धागा जुड़े। दोनों अपने-अपने कर्तव्यों का सम्यक् निर्वहन करें और अपना-अपना उत्तरदायित्व निभाएँ।

कुलपति ने कहा कि आपको विश्वविद्यालय क्या दे रहा है, यह सोचने के साथ-साथ यह भी सोचें कि आप विश्वविद्यालय को क्या दे रहे हैं, यह भी देखें।

*देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति*

जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई।

करूणा सिंह ने मेरे देशप्रेमियों आपस में प्रेम करो देशप्रेमियों और पल्लवी एवं अन्नु ने ऐ मेरे प्यारे वतन गीत से लोगों में देशप्रेम का संचार करने की सफल कोशिश की। इसी तरह सविता ने भी मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ए वतन गीत प्रस्तुत किया।

इसके पूर्व अतिथियों के सम्मान में अन्नु सिंह, जुली, नसरीन एवं पल्लवी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। विनोद ने अबकी बार तुझे धरती की रानी कर देंगे और प्रियंका ने ने माँ ओ मेरी माँ गीत से लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा केशव कुमार ने लोकगीत प्रस्तुत किया। कंचन कुमारी ने देवी गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नाटक पर्यावरण बचाओ रहा। इसके माध्यम से पेड़-पौधों को बचाने का संदेश दिया गया। इसमें यह दिखाया गया कि यदि पेड़ कटेंगे, तो जलस्तर नीचे चला जाएगा और पेयजल स्रोत सुख जाएँगे। इससे मानव जीवन संकट में पड़ जाएगा।

इसमें आशीष मिश्र, आलोक, राज कुमार, गजेन्द्र, आदित्य, ब्रजेश एवं पंकज ने मुख्य भूमिका निभाई। जुली कुमारी ने अपनी प्रस्तुति से नशा न करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद, जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर, बी एड विभागाध्यक्ष डाॅ. ललन प्रकाश सहनी, एमएड विभागाध्यक्ष डाॅ. बुद्धप्रिय, शिक्षक राॅबिन्स कुमार, रूचि सुमन, सी. एम. साइंस काॅलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार परमार एवं कुलपति के निजी सहायक शंभु नारायण यादव आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE