स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थी परिषद कार्यालय, मधेपुरा परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण
आज 15 अगस्त, 2026 (शनिवार) को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थी परिषद कार्यालय, मधेपुरा परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष सह विभाग प्रमुख प्रो. ललन प्रसाद अद्री, सीनेटर डॉ. रंजन कुमार, पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अभिषेक यादव, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख सौरभ यादव, जिला संगठन मंत्री अभिषेक झा, डॉ. सौरभ कुमार चौहान आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर हम सबों ने छात्र-युवाओं के बीच ज्ञान, शील एवं एकता की उद्दात भावनाओं के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
भारत माता की जय। वन्दे मातरम्।।
-सुधाश शेखर, प्रांत उपाध्यक्ष,
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तर बिहार



Post Views: 9













