Search
Close this search box.

कुलपतियों का खेला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुलपतियों का खेला
—————
लोकभवन ने बिहार के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति को राज्य के प्रखंडों में खुल रहे 211 डिग्री कॉलेज में प्रिंसिपल और बर्सर डेप्युट करने के लिए कहा।

बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर और जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपतियों ने इस अवसर का इस्तेमाल निजी खुन्नस निकालने के लिए किया और 1976 के विश्वविद्यालय अधिनयम की धज्जियाँ उड़ाते हुए सभी मुखर अध्यापकों को सौ सौ किलोमीटर दूर तक प्रिंसिपल और बर्सर (अर्थपाल) के तौर पर डेप्युट कर दिया। इसके अलावा पूर्व से चल रहे कॉलेज के उन प्रिंसिपल्स से भी नाम मांगा और उन्हें भी खुन्नस निकालने का मौका दिया, जो अपनी कॉलेज की लूट का एक मोटा रकम कुलपति को पहुंचाते हैं।

किसी तरह का कोई नियम नहीं अपनाया। बल्कि सीनियरिटी जूनियरीटी देखे बिना किसी को कहीं से उठाकर कहीं डेप्युट कर दिया। जिससे डेप्युटेड प्रोफेसर्स काफी परेशान हैं और वे जहां गए हैं वहां अच्छे से काम नहीं कर पा रहे हैं।
इसलिए बिहार के प्रखंडों में खुल रहे सभी महाविद्यालयों की 1 जुलाई 2026 को होने वाली स्थापना टाल दी गई थी.
परजातंतर

वरिष्ठ पत्रकार श्री कन्हैया भेलारी जी के फेसबुक वॉल से साभार।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE