उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा करने हेतु होगा विश्वविद्यालयवार कैम्प का आयोजन
—-
सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 19/A10-01/2025-1206, दिनांक 06.7.2026 (छायाप्रति संलग्न) द्वारा वेतन / पेंशन / एरियर एवं N.P.S. मद में आवंटित राशि के विरूद्ध लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा करने हेतु दिनांक 13.7.2026 से 16.7.2026 तक विभाग के कमरा संख्या-351 (ए०सी०डी०सी० एवं उपयोगिता कोषांग) में विश्वविद्यालयवार कैम्प का आयोजन किया गया है। सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशानुसार संबंधित विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी सचिव कोषांग के कार्यालय आदेश ज्ञापांक 541, दिनांक 27.4.2026 के आलोक में अपने-अपने विश्वविद्यालय के कुलसचिव/वित्त अधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर निर्धारित तिथि एवं समय पर वेतन/पेंशन / एरियर एवं N.P.S. मद में आवंटित राशि के विरूद्ध शतप्रतिशत लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।












