Webinar। अंतरराष्ट्रीय वेबिनार 25-26 सितंबर को

विश्व की तमाम सभ्यताएं मनुष्य की पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है। वैदिक काल में भी ऋग्वेद के ऋचा में जल, वायु, पृथ्वी की रक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के देवी-देवताओं से कामना की गई थी, ताकि पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बना रहे। लेकिन मनुष्य के अंधाधुन विकास ने पर्यावरण को अपरिमित क्षति पहुंचाई। जिनका परिणाम आज हम सभी भुगत रहे हैं. इन्हीं गंभीर वैश्विक मुद्दे को ध्यान में रखकर आज दिनांक 19/ 09 /2020 को दिन के 1:00 बजे ए. एस.महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए –
1. अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का विषय कोविड-19 एवं पर्यावरणीय मुद्दे होगा।
2. वेबिनार के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार झा, आयोजन सचिव डॉ. अशोक कुमार, चेयर पर्सन प्रो.नीलिमा वर्मा, वेबीनार डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार बिसेन एवं वेबिनार संयोजक डॉ. अनिल ठाकुर होंगे
3. सभी सदस्यों ने वेबिनार की तिथि 25- 26 सितंबर 2020 पर सहमति दी और वेबीनार को स्थायित्व प्रदान करने के लिए एक स्मारिका के प्रकाशन का निर्णय भी लिया गया।
वेबिनार के प्रधान संरक्षिका के रूप में कुलपति महोदया एवं संरक्षक के रूप में प्रति कुलपति महोदय सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा भी स्वीकृति मिल गई है। बैठक में प्रो. नीलिमा वर्मा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. राजेश कुमार बिसेन, डॉ. अनिल ठाकुर, दिनेश चंद्र वर्मा, अनिल कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdhUxHT3wAgV3MEv5IyhAxVk9VLbux8qyGNrQT2-M6IyahM1A/viewform?usp=sf_link

Comments are closed.