Search
Close this search box.

सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” (Father of the Nation) कहकर संबोधित किया था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” (Father of the Nation) कहकर संबोधित किया था

—–

आज, 6 जुलाई, 1944 को, सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर से प्रसारित आज़ाद हिन्द रेडियो के अपने ऐतिहासिक संबोधन में पहली बार महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” (Father of the Nation) कहकर संबोधित किया था।

अपने संदेश में उन्होंने कहा था—

“भारत के अंतिम स्वतंत्रता-संग्राम का शुभारंभ हो चुका है। आज़ाद हिन्द फ़ौज के सैनिक भारत की धरती पर वीरतापूर्वक युद्ध कर रहे हैं। भारत की स्वतंत्रता के लिए चल रहे इस पवित्र युद्ध में हमें आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है।”

इसके बाद उन्होंने वह ऐतिहासिक संबोधन किया—

“राष्ट्रपिता! भारत के इस पवित्र स्वतंत्रता संग्राम में हम आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के आकांक्षी हैं।”

“Father of our Nation! In this holy war of India’s liberation, we ask for your blessings and good wishes.”

ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि गांधीजी को मिली अधिकांश उपाधियाँ किसी सरकारी निर्णय के परिणामस्वरूप नहीं, बल्कि जनसामान्य के स्नेह, सम्मान और स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेताओं द्वारा व्यक्त श्रद्धा के रूप में प्रचलित हुईं। “राष्ट्रपिता” संबोधन भी उसी परंपरा का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. मनोज मिता जी के फेसबुक वॉल से साभार।

READ MORE