Search
Close this search box.

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सौर बाजार में पहला बैच के छात्र छात्राओं का पठन पाठन शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सौर बाजार में पहला बैच के छात्र छात्राओं का पठन पाठन शुरू

वर्ग कक्ष में नियमित आकर शिक्षकों से ज्ञान हासिल करे छात्र : कुलसचिव

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अधीन राज्य सरकार द्वारा स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज, सौरबाजार में कॉलेज का पहला बैच के छात्र छात्राओं का पठन पाठन शुरू हुआ। इस अवसर पर कॉलेज में नामांकित छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ सह इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार झा की अध्यक्षता और डॉ. संजय कुमार “परमार” के संचालन में चले कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बी एन एम यू के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) अशोक कुमार सिंह और परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार झा ने अतिथियों का मिथिला की संस्कृति के अनुरूप पाग, चादर, बुके सहित अन्य उपहार देकर स्वागत किया।

महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि में आने वाले समस्याओं का समाधान तत्परता के साथ करता रहूंगा। छात्र हित और महाविद्यालय हित के लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने बताया कि प्रथम मेधा सूची से 93 नामांकन हुए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि नामांकन की संख्या और बढ़ेगी। यह काफी खुशी की बात है।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण इलाके में शिक्षा का दीप जलाने के लिए प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि सौर बाजार प्रखंड वासियों के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का पहला शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ है। सभी नामांकित छात्र छात्राएं नियमित रूप से कॉलेज आएं और शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए टॉपिक पर गहन अध्ययन करें। कुलसचिव ने कहा कि कॉलेज अभी शुरू ही हुआ है। बुनियादी सुविधाओं की काफी कमी होगी। कमी को सरकार और विश्वविद्यालय द्वारा प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। कॉलेज को बेहतर बनाने के लिए सभी छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोगों का सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार झा सहित छात्रों को शुभकामना दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने कहा कि सरकार द्वारा खोले गए डिग्री कॉलेज सौरबाजार के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार झा के नेतृत्व में कॉलेज का सर्वांगीण विकास होगा। यहां पर छात्रों को शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन मिलेगा।

उन्होंने कुलपति प्रो. (डॉ.) बीएस झा का भी आभार व्यक्त किया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने नामांकित छात्रों से कड़ी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने की बात कही। समारोह को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. शिला कुमारी ने खुशी जताते कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि उनके स्कूल कैंपस में कॉलेज की शुरुआत हुई है।

उन्होंने कहा कि समाजशास्त्र विषय की पढ़ाई में जरूरत पड़े तो वे निशुल्क समय देने को तैयार हैं। समाजसेवी डॉ. सुवंत राव उर्फ बबलू सम्राट ने कहा कि सौरबाजार प्रखंड के गरीब बच्चे अब उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे। कॉलेज के बर्सर डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए वे लोग हमेशा तत्पर रहेंगे। डॉ. भगवती प्रसाद, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. लक्ष्मण कुमार, डॉ. बिट्टू कुमार मिश्र, जितेंद्र कुमार, मुन्ना कुमार सहित अन्य ने भी अपनी बातें कही।

समारोह का संचालन करते डॉ. संजय कुमार “परमार” ने कहा कि इस कॉलेज में नामांकित छात्र छात्राएं कॉलेज के संस्थापक छात्र होने का गौरव हासिल किए हैं। आपके द्वारा खींची गई लकीर को आने वाले सत्र के छात्र छात्राएं उनका अनुशरण करेंगे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।