Search
Close this search box.

मधेपुरा। लेट्स इंस्पायर बिहार (LIB) के कोसी चैप्टर, मधेपुरा द्वारा स्थानीय LIB कार्यालय में डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मधेपुरा। लेट्स इंस्पायर बिहार (LIB) के कोसी चैप्टर, मधेपुरा द्वारा स्थानीय LIB कार्यालय में डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद, मधेपुरा की अध्यक्षा मंजू देवी थीं। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), मधेपुरा के अध्यक्ष एवं लेट्स इंस्पायर बिहार के मुख्य सलाहकार (उद्यमिता) ओ.पी. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रवींद्र कुमार, मुख्य समन्वयक, LIB मधेपुरा ने की। इस अवसर पर जिले के लगभग 15 चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं जीवंत मंच संचालन चर्चित उद्घोषक पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया। समारोह में लेट्स इंस्पायर बिहार, भागलपुर के समन्वयक शुभम झा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर LIB के बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। मधेपुरा में इस तरह का यह पहला आयोजन था, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम के अंत में ओ.पी. सिंह ने मुख्य समन्वयक रवींद्र कुमार एवं उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही राजा, समन्वयक, LIB मधेपुरा के सक्रिय सहयोग की भी सराहना की।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम चिकित्सकों के प्रति सम्मान और समाज में उनके अमूल्य योगदान को समर्पित रहा।

READ MORE