Search
Close this search box.

सफल होने के लिए स्वाध्याय जरूरी : प्रो. गुलरेज रोशन रहमान 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सफल होने के लिए स्वाध्याय जरूरी : प्रो. गुलरेज रोशन रहमान

————

राजेंद्र मित्र महाविद्यालय, सहरसा में 01 जुलाई, 2026 (बुधवार) को शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल-सह- कुलाधिपति, बिहार, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन द्वारा विद्यार्थियों के हित में दिए गए प्रेरणादायक संदेश का ऑडियो एवं वीडियो प्रसारित किया गया। विद्यार्थियों ने संदेश को ध्यानपूर्वक सुना तथा अपने शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जीवन के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय, सहरसा के प्राचार्य प्रो. गुलरेज़ रौशन रहमान ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाए दीं तथा अनुशासन, नियमित अध्ययन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉटकट नहीं होता है। इसके लिए खुद मेहनत करना पड़ता है। उन्होंने नव आगंतुक छात्र छात्राओं को नियमित वर्ग कक्ष में आने और शिक्षकों से संपर्क बना कर रखने की सलाह दी।

प्रधानाचार्य ने राज्यपाल सह कुलाधिपति के संदेश को हर छात्रों को अपनाने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामानंद रमण ने किया।

इस अवसर पर डॉ. इंद्र कांत झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रबीर घोष, डॉ. संजय कुमार परमार, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. अब्दुल सत्तार, डॉ. लक्ष्मण कुमार, डॉ. बिट्टू कुमार मिश्र, डॉ. सतीश राज, डॉ. सुरेश प्रियदर्शी, डॉ. प्रतिष्ठा कुमारी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. ब्रजेश शरण यादव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. दिनेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।