Search
Close this search box.

ABVP याज्ञवल्क्य शुक्ल का सम्मान।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

क्षेत्रीय संगठन मंत्री का सम्मान
——
सहरसा में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तर बिहार के प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आने क्षेत्रीय संगठन मंत्री (बिहार-झारखंड) याज्ञवल्क्य शुक्ल का मधेपुरा नगर इकाई की ओर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर, उपाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र एवं विभाग प्रमुख प्रो. ललन प्रसाद अद्री उपस्थित थे। सभी नेताओं ने श्री शुक्ल को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में परिषद की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई भी दिया।

डॉ. शेखर ने बताया कि श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं। आपकी शिक्षा रांची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी तक हुई है।

उन्होंने बताया कि श्री शुक्ल विद्यालयी जीवन से ही परिषद के संपर्क में हैं तथा वर्ष 2009 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। झारखंड के युवाओं को भ्रमित करने वाले षड्यंत्रों को परास्त कर आपने ‘जुटान’ जैसे विभिन्न सफल प्रयोगों से जनजातीय विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आपने परिषद में विभिन्न सांगठनिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। आप रांची महानगर संगठन मंत्री, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री रहे हैं। आपने सत्र 2022-2023 एवं 2023-2024 तक राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई।संप्रति आप बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में संगठन को सक्रिय बनाने में जुटे हैं।

READ MORE