Search
Close this search box.

परिचय-सह-सम्मान समारोह का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*परिचय-सह-सम्मान समारोह का आयोजन*

*सेवाभाव से करें कार्य : प्रधानाचार्य*

—–

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में मंगलवार को बिहार राज्य में विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना के माध्यम से नियुक्त तीन असिस्टेंट प्रोफेसरों का परिचय-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इन नवागंतुक सदस्यों में भौतिकी विभाग के डॉ. प्रियंका भारती तथा अंग्रेजी विभाग के डॉ. भारती कुमारी एवं डॉ. मिन्टू कुमार मेमन के नाम शामिल हैं।इन सभी नवागंतुक सदस्यों का अंगवस्त्रम् एवं स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और इस आयोजन के लिए संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि उनका बचपन से ही इस महाविद्यालय से भावनात्मक जुड़ाव रहा है। वे यहीं के विद्यार्थी भी रहे हैं और यहां शिक्षक के रूप में भी कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें प्रधानाचार्य के रूप में अपने इस पैतृक महाविद्यालय की सेवा का अवसर मिला है। वे इस महाविद्यालय की गरिमा को बचाए रखने और इसकी प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने हेतु समर्पित हैं। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी. एस. झा का काफी सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे सेवाभाव से कार्य करें और महाविद्यालय के विकास में अपनी महती भूमिका निभाएं। महाविद्यालय की सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें और विद्यार्थियों को कक्षाओं में आने के लिए प्रेरित करें।

*महाविद्यालय का है गौरवशाली इतिहास*

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष सह रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रत्नदीप ने कहा कि इस महाविद्यालय का अपना गौरवशाली इतिहास है। यहां के कई शिक्षकों ने विधायक, सांसद तथा प्रति कुलपति एवं कुलपति सहित विभिन्न पदों को सुशोभित किया है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि हमें अतीत से प्रेरणा लेते हुए वर्तमान को संवारना है और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होना है।

अतिथियों का स्वागत संयुक्त सचिव असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमार सौरभ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सह इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्णमणि ने किया।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव सह राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष सह अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक कुमार राणा, मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, गणित विभागाध्यक्ष ले. गुड्डु कुमार, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. यासमीन रसीदी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मधुनंदा, डॉ. कुमार गौरव आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE