Search
Close this search box.

*आदर्श कॉलेज घैलाढ़ में भूपेंद्र पुण्यतिथि आयोजन की तैयारी पूरी,तीन बजे से मुख्य कार्यक्रम* 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*आदर्श कॉलेज घैलाढ़ में भूपेंद्र पुण्यतिथि आयोजन की तैयारी पूरी,तीन बजे से मुख्य कार्यक्रम* 

 

*भूपेंद्र पुण्यतिथि समारोह में समाजवादी चिंतकों का होगा जुटान*

 

आदर्श कॉलेज घैलाढ़ जीवछपुर में प्रखर समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी,राजनीतिज्ञ भूपेंद्र नारायण मंडल की 50 वीं पुण्यतिथि की सारी तैयारी देर शाम तक पूरी कर ली गई है। आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए स्वागत समिति के अध्यक्ष सह आदर्श कॉलेज घैलाढ़ जीवछपुर के सचिव इंजीनियर प्रणव प्रकाश और प्रधानाचार्य प्रो अरुण कुमार के नेतृत्व में स्वागत समिति लगातार लगी हुई है।इंजिनियर प्रणव प्रकाश ने कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल की 50 वीं पुण्यतिथि में स्थानीय लोगों सहित शहर के गणमान्य हस्तियों सहित सुदूर क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया गया है लोगों में आयोजन को लेकर बहुत उत्साह है।भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच और कॉलेज परिवार द्वारा आयोजित पुण्यतिथि को यादगार बनाने की हर संभव तैयारी की जा रही है।विचार मंच और कॉलेज परिवार सबों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

*भूपेंद्र चौक पर साढ़े सात बजे और घैलाढ़ में तीन बजे से कार्यक्रम*

 

भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच के सचिव परमेश्वरी यादव ने बताया कि गुरुवार को भूपेंद्र बाबू की पुण्यतिथि जिला मुख्यालय स्थित भूपेंद्र प्रतिमा स्थल पर साढ़े सात बजे और घैलाढ़ प्रखंड के आदर्श कॉलेज घैलाढ़ ,जीवछपुर में विचार मंच और कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में तीन बजे से आयोजित की जायेगी।सबसे पहले भूपेंद्र प्रतिमा स्थल पर सुबह साढ़े सात बजे विचार मंच के पदाधिकारियों एवम् स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया जायेगा वहीं दूसरे सत्र में तीन बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें भूपेंद्र बाबू को चाहने वाले एवम् समाजवादी चिंतकों का जुटान होगा।सचिव परमेश्वरी प्रसाद यादव ने बताया कि आदर्श कॉलेज घैलाढ़ जीवछपुर में विचार मंच के अध्यक्ष सह पूर्व प्रतिकूलपति प्रो के के मंडल की अध्यक्षता में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे वहीं सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल मुख्य अतिथि होंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में परमेश्वरी कुमार निराला,पूर्व विधायक ,विजय कुमार वर्मा,पूर्व विधान परिषद सदस्य,अरुण कुमार यादव,पूर्व विधायक,प्रो कुमार चंद्रदीप विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों का जुटान होगा।

*व्यवस्था परिवर्तन और भूपेंद्र नारायण मंडल विषय पर होगा मंथन*

विचार मंच के सचिव परमेश्वरी यादव ने जानकारी दी कि भुपेंद्र बाबू के पुण्यतिथि के अवसर पर *व्यवस्था परिवर्तन और भूपेंद्र नारायण मंडल* विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी जिसमें संबंधित विषय पर अतिथियों सहित इससे जुड़े विचारकों का संबोधन किया जाएगा।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।