Search
Close this search box.

NSS भूपेन्द्र स्मृति दिवस समारोह 29 मई, 2025 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भूपेन्द्र स्मृति दिवस समारोह 29 मई, 2025 को

बीएनएमयू, मधेपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध समाजवादी चिंतक एवं पूर्व सांसद भूपेन्द्र नारायण मंडल की 51 वीं पुण्यतिथि पर 29 मई, 2025 (गुरुवार) को स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रशासनिक परिसर स्थित भूपेन्द्र प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में भारतीय समाजवादी आंदोलन और भूपेन्द्र नारायण मंडल विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बी. एस. झा करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल मुख्य वक्ता होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. कौशल किशोर मंडल एवं सम्मानित अतिथि साहित्यकार प्रो. भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी होंगे। अतिथियों का स्वागत कुलसचिव प्रो. विपिन कुमार राय तथा धन्यवाद ज्ञापन परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव करेंगे। इनके अलावा विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेगी।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों को ससम्मान आमंत्रित किया गया है।

*समिति का गठन*

स्मृति दिवस समारोह के सफल संचालन हेतु कुलपति प्रो. बी. एस. झा के संरक्षण में एक समिति का गठन किया गया है। इसमें सभी पदाधिकारियों, सभी संकायाध्यक्षों एवं सभी विभागाध्यक्षों को सदस्य बनाया गया है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।