व्याख्यान का उद्घाटन करेंगे पद्मश्री प्रो. रामजी सिंह
—–
बीएनएमयू, मधेपुरा की अंगीभूत इकाई ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के तत्वावधान में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित ‘स्टडी सर्किल’ योजनान्तर्गत वेदांती समाज-दर्शन विषयक ऑनलाइन व्याख्यान 30 नवंबर, 2024 (शनिवार) को अपराह्न 03:00 बजे से निर्धारित है।
प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध गाँधीवादी विचारक पूर्व सांसद एवं पूर्व30 कुलपति प्रो. रामजी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दर्शनशास्त्र विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के पूर्व अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के अध्यक्ष प्रो. जटाशंकर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्ष आईसीपीआर नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आर. सी. सिन्हा करेंगे।
*होंगे बारह व्याख्यान*
कार्यक्रम के आयोजन सचिव सह स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि ‘स्टडी सर्कल’ के तहत नवंबर 2024-अक्टूबर 2025 तक विभिन्न विषयों पर बारह व्याख्यान होगा। सभी बारह व्याख्यानों के लिए वक्ताओं का नाम भी तय कर लिया गया है। उन लोगों से संपर्क कर समय एवं विषय आदि का निर्धारण किया जाएगा।
*पहले भी हो चुके हैं बारह संवाद*
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में इसके पूर्व अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक स्टडी सर्किल कार्यक्रम के तहत विभिन्न विषयों पर सफलतापूर्वक बारह संवादों का आयोजन किया जा चुका है। इन संवादों के वक्ता क्रमशः प्रो. रमेशचन्द्र सिन्हा (नई दिल्ली), प्रो. जटाशंकर, (प्रयागराज), प्रो. एन. पी. तिवारी (पटना), प्रो. इंदु पांडेय खंडुरी (गढ़वाल), डॉ. आलोक टंडन (हरदोई), प्रो. पूनम सिंह (पटना), डॉ. मनोज कुमार (वर्धा), माधव तुरूमेला (लंदन), डॉ. गोविन्द शरण उपाध्याय (नेपाल), प्रो. सच्चिदानंद मिश्र (नई दिल्ली), प्रो. सभाजीत मिश्र (गोरखपुर) और जैविक नारीवाद (प्रो. नीलिमा सिन्हा) थीं।
स्टडी सर्किल योजनान्तर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का एक ही ऑनलाइन गूगल मीट लिंक है-
https://meet.google.com/zkt-fqqj-ctb