Khagaria। ‘हमारा परबत्ता’ वाट्सएप्प ग्रुप : नाव हादसे में घायल पीड़ित के लिए फरिश्ता

Khagaria। ‘हमारा परबत्ता’ वाट्सएप्प ग्रुप : नाव हादसे में घायल पीड़ित के लिए फरिश्ता

खगड़िया। मोबाईल फोन या सोशल साइट्स का आमतौर पर लोग टाइम पास, वीडियो, मैसेज भेजने या मौज-मस्ती के रूप में इस्तेमाल करते हैं। वहीं खगड़िया जिले का एक वाट्सएप्प ग्रुप “हमारा परबत्ता” अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों  के लिए वर्षों  से चर्चित रहा है। दर्जनों सक्रिय युवाओं का यह ग्रुप पिछले 6 वर्षों से लगातार आस-पास की खबरों, विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाते आ रहा है‌।अभी तीन दिन पहले सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी में हुई नाव दुर्घटना में महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी गांव निवासी जयचंद्र चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस ग्रुप के सदस्य पलटू झा के द्वारा उन्हें एम्बुलेंस से बेगूसराय अस्पताल भेजा गया। ईलाज के क्रम में जयचंद्र चौरसिया को हाथ गवांना पड़ा। आर्थिक रूप से कमजोर जयचंद्र पान के पत्ते को सुल्तानगंज, असरगंज, भागलपुर से लाकर गौछारी में बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता था।पीड़ित की पत्नी गीता देवी और पुत्र आदित्य के ऊपर विपदा का पहाड़ टूट पड़ा है। इस विपदा की घड़ी में उसे खगड़िया जिलापदाधिकारी  द्वारा मदद का आश्वासन दिया गया है।पीड़ित आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण ईलाज कराने में सक्षम नहीं है। इस बात की भनक ‘हमारा परबत्ता’ वाट्सएप्प ग्रुप के एडमिन को लगा और उन्होंने पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए इस बात को ग्रुप में रखा। अगुवानी में नाव हादसा के दौरान लापता हुए परबत्ता प्रखंड अन्तर्गत तेमथा राका के श्रवण ठाकुर के घर में पिछले तीन दिनों से चूल्हा नहीं जला है इनकी पत्नी ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।ग्रुप के सभी सदस्य अपनी सहभागिता निभाते हुए हजारों रुपए मदद के लिए एकत्र किए। (खबर लिखे जाने तक मदद केेे प्रयाास जारी है।

ग्रुप द्वारा ऐसे सराहनीय कार्य पहले भी कई बार हो चुका हैं। समाजिक सेवा में तन मन और धन से कार्य करने वाले इस ग्रुप के एडमिन सदय कुमार, मुकेश कुमार मिश्र, समूह संरक्षक पंकज कुमार राय जी है। इन लोगों का कहना है कि गांव की मिट्टी से जुड़े लोग अगर ऐसे ही सार्थक पहल करते हुए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो निश्चित ही समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस समूह से परबत्ता प्रखंड के 55 गांवों के सक्रिय सदस्य जुड़े हुये हैं। सभी सदस्य अपने आस-पास की महत्वपूर्ण खबरों से ग्रुप के अन्य सदस्यों को अवगत कराते रहते हैं। प्रत्येक वर्ष माघी पूर्णिमा के मौके पर अगुवानी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सेवा करते आये हैं। सूचना, सद्भावना, विश्वास के साथ अनुशासन पूर्ण जिम्मेदारी इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य रहा है।

मारुति नंदन मिश्र                                                          नयागांव, खगड़िया, बिहार