Search
Close this search box.

Bihar ‘इन्सपयारो-2024’ कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने संस्कार भारती, बिहार प्रदेश एवं सीमेज शैक्षणिक समूह द्वारा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आयोजित ‘इन्सपयारो-2024’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता भारत का प्राण है और इसी के कारण विश्व में हमारा गौरव बढ़ा है। स्वामी विवेकानंद सहित भारत के अन्य महापुरूषों ने दूसरे देशों के लोगों को अध्यात्म की बातें बतायी ताकि विश्व का कल्याण हो सके। राज्यपाल ने कहा कि अपने मत और धर्म को किसी पर जबरदस्ती थोपना और इन्हें स्वीकार करने के लिए विवश करना हमारी परंपरा नहीं रही है।

उन्हाेंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि वे वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहभागी बनें। विश्व की सर्वाधिक युवा शक्ति भारत में है। युवाओं में ऊर्जा और उत्साह है तथा उनके कारण ही भारत विकसित बनेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अभिप्राय देश के सर्वांगीण विकास से है। 

उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी (Professional Students) खुद के पैरो पर खड़ा होकर रोजगार प्रदाता बनें, न कि नौकरी की तलाश करनेवाला। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 इसमें उपयोगी और हमारी जरूरतों के अनुरूप है। इसे अपनाने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित तथा पद्मश्री शेखर सेन द्वारा प्रस्तुत सांगीतिक एकल नाटक का अवलोकन भी किया।

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]