Search
Close this search box.

मधेपुरा का है गौरवशाली इतिहास : कुलपति*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*मधेपुरा का है गौरवशाली इतिहास : कुलपति*

मधेपुरा का गौरवशाली इतिहास है और स्वतंत्रता संग्राम में भी हमारे पुरखों ने महती भूमिका निभाई है। सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन तक सभी आंदोलनों में यह क्षेत्र अग्रणी रहा है।

यह बात बीएनएमयू , मधेपुरा के कुलपति प्रो. (डॉ.) आर. के पी रमण ने कही। वे शुक्रवार को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित क्रांतितीर्थ (आजादी के दीवानों को नमन) कार्यक्रम के समापन समारोह में उद्घाटन कर्ता के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन संस्कार भारती तथा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल एंड कल्चरल स्टडीज इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

उन्होंने कहा की स्वतंत्रता आंदोलन में मधेपुरा के सेनानियों की भूमिका अहम है। मधेपुरा क चूल्हाय यादव अंग्रेजों के खिलाफ अनुमंडल कार्यालय पर झंडा फहराने के दौरान गिरफ्तार हुए और पुलिस की पीटाई से उनकी मौत हुई थी।

*क्रांतितीर्थ प्रतियोगिता ने मधेपुरा के लोगों में भरा देशभक्ति के भाव : डॉ. विनय चौधरी*

मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. विनय चौधरी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के वास्तविक इतिहास को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इसमें मधेपुरा एवं अन्य कई पिछड़े इलाके के लोगों के योगदान को समुचित स्थान नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में मधेपुरा के सेनानियों की अहम भूमिका रही है। यहां की मिट्टी में शुरू से ही समाजवादी एवं राष्ट्रवादी सोच पनपती रही है। आज युवा अगर अपने पूर्वज को याद कर रहे हैं तो ये बड़ी बात है।

*नमक क़ानून का पुरजोर विरोध हुआ था मधेपुरा में : डॉ. ललन प्रसाद अद्री*

प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. ललन प्रसाद अद्री ने बताया कि शहीद चूल्हाय, शिवनन्दन मंडल, रास बिहारी मंडल, कमलेश्वरी प्रसाद मंडल, भूपेंद्र नारायण मंडल, बीपी मंडल आदि ने आंदोलन में भाग लिया।
कार्यक्रम भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया है।

अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापक प्रज्ञा प्रसाद ने कहा कि युवाओं को अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर अपने वर्तमान को संवारने का प्रयास करना चाहिए।

उपकुलकचिव (स्थापना)
डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि मधेपुरा के क्रांतिकारी व्यक्तियों और स्थलों से संबंधित जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

कार्यक्रम के संयोजक राहुल यादव ने बताया कि संस्कार भारती कला और साहित्य की बड़ी संस्था है। इसके माध्यम से लोगों लोगों को संस्कार एवं संस्कृति की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि मधेपुरा के क्रांतिकारी स्थानों जैसे नमक सत्याग्रह स्थल सुखासन को राष्ट्रीय पहचान मिल सके.

कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक अमित कुमार अंशू ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सौरव यादव ने एवं अतिथियों का स्वागत सुधांशु कुमार एवं डॉ. अंकेश गोप ने किया.

विभिन्न विधा में दर्जनों बच्चे ले रहे हैं भाग :- संस्कार भारती

बीएन मंडल विवि में आयोजित क्रांतितीर्थ प्रतियोगिता के तहत देशभक्ति गीत, कविता, चित्रकला, शार्ट वीडियो, समूह गीत, नृत्य के प्रतिभागी कार्यक्रम करके देशभक्ति का माहौल बना रहे हैं कार्यक्रम देर संध्या तक चलेगी जिसका परिणाम दूसरे दिन प्रकाशित किया जायेगा‌

कार्यक्रम के लिए निर्णायक मंडल में निम्न लोगों ने किया सहभागिता डा विनय कुमार चौधरी, डा. सिद्धेश्वर कश्यप, डा हेमा कुमारी कश्यप, विभा कुमारी, आभा कुमारी, सज्जन कुमार रंजन, संतोष एवं दिलीप के नेतृत्व में निर्णायक कमिटी अलग -अलग विधा में निर्णायक की भूमिका में थे.
मधेपुरा नगर परिषद अध्यक्ष कविता कुमारी साहा तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मधेपुरा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव संजीव कुमार ने भाग लेकर पुरस्कार वितरण किया।
कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सह संयोजक सुधांशु कुमार, सौरव कुमार, डा अंकेश गोप,गुलशन कुमार, मंदीप कुमार, कुणाल कृष्णा,पुरुषोत्तम कुमार, अरविन्द दास, डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव, सुधीर वर्मा,अनंत प्रताप, सपना कुमारी, सुनीता कुमारी, बिपिन कुमार, बलराम कुमार आदि उपस्थिति रहे.

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।