ICPR वैदिक दर्शन पर व्याख्यान 24 दिसंबर, 2022 को*

*वैदिक दर्शन पर व्याख्यान 24 दिसंबर, 2022 को*

दर्शनशास्त्र विभाग, बीएनएमयू, मधेपुरा के तत्वावधान में 24 दिसंबर, 2022 (शनिवार) को पू. ग्यारह बजे से वैदिक दर्शन का मानवतावादी दृष्टिकोण विषयक संवाद एवं परिचर्चा आयोजित है। इसमें दर्शनशास्त्र विभाग, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू (नेपाल) में प्रोफेसर डॉ. गोविन्द शरण उपाध्याय मुख्य वक्ता होंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रमेशचंद्र सिन्हा (नई दिल्ली), मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) जटाशंकर (प्रयागराज), संचालिका प्रो. (डॉ.) पूनम सिंह (पटना), टिप्पणीकार प्रो. (डॉ.) इंदु पांडेय खंडुरी (श्रीनगर-गढ़वाल) सहित कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

*होगा प्रश्नोत्तर सत्र*
आयोजन सचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् (आईसीपीआर) नई दिल्ली के स्टडी सर्किल योजनान्तर्गत आयोजित है। इसमें विशेष रूप से टिप्पणी एवं प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया है, जिसमें कोई भी प्रतिभागी अपने विचार एवं अपनी जिज्ञासा रख सकते हैं।

*होने हैं बारह संवाद*
डॉ. शेखर ने बताया कि स्टडी सर्किल के अंतर्गत कुल बारह संवाद होने हैं। इनमें से अप्रैल-नवंबर 2022 तक आठ संवाद आयोजित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष का अंतिम संवाद शनिवार को वैदिक दर्शन का मानवतावादी दृष्टिकोण विषय पर सुनिश्चित है। आगे जनवरी से मार्च 2023 तक चार संवादों का आयोजन होना है।