Search
Close this search box.

BNMU न्यू इंडिया कैंपेन की सफलता हेतु जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*न्यू इंडिया कैंपेन की सफलता हेतु जागरूकता अभियान*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय का न्यू इंडिया कैंपैन में चयनित होना हमारे लिए गौरब की बात है। हम सबको मिलाकर इस अभियान को सफल बनाना है।

यह बात प्रधानाचार्य प्रोफेसर डाॅ. के. पी. यादव ने कही।

वे शुक्रवार को महाविद्यालय में न्यू इंडिया @ 75 कैंपेन हेतु चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने इस अभियान में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की और इसमें अधिकाधिक विद्यार्थियों को पंजीकृत कराने का निदेश दिया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2022 में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के पाँच महाविद्यालयों में हमारा महाविद्यालय भी एक है। इसके पूर्व यहाँ स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेहत केंद्र की भी स्थापना की गई है।

जिला नोडल पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने कहा कि उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय को एचआईवी-एड्स अवेयरनेस का थीम मिला है। इनके बारे में विभिन्न माध्यमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम और पंजीकृत विद्यार्थियों के बीच विभिन्न तीन चरणों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है और तीन चरणों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। पहली प्रतियोगिता 13-20 अगस्त तक शार्ट वीडियो से संबंधित होगी। इसमें प्रतिभागी को निर्धारित थीम पर एक मिनट का विडियो प्रस्तुत करना होगा। द्वितीय चरण में 12-20 अक्टूबर तक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीसरे चरण में 1-7 दिसंबर तक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर है। इसके अंतर्गत सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी प्रतिभागियों को तीन चरणों में आयोजित प्रतियोगिताओं हेतु प्रमाणपत्र दिया जाएगा। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व वित्त पदाधिकारी डाॅ. एम. एस. पाठक, अर्थपाल डाॅ. ए. के. मल्लिक, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, सिंडिकेट सदस्य डाॅ. जवाहर पासवान, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार, कनीय अभियंता रितेश प्रकाश उर्फ सोनू आदि उपस्थित थे।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]