Search
Close this search box.

वेतन निर्धारण कराने के लिए कुलपति का आभार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वेतन निर्धारण कराने के लिए कुलपति का आभार

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के शिक्षक संघ की ओर से अध्यक्ष डॉ. रत्नदीप एवं सचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने विगत दिनों प्रोन्नत हुए शिक्षकों के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रसन्नता जताई है और इसके लिए बीएनएमयू के कुलपति प्रो. बी. एस. झा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

*हो रही थी आर्थिक क्षति*
डॉ. शेखर ने बताया कि बीपीएससी, पटना की अनुशंसा के आलोक में वर्ष 2016-2017 बैच में नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसरों सहित सौ से अधिक शिक्षकों को सितंबर-2024 में असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) में प्रोन्नति मिली थी।‌ लेकिन अबतक नए स्केल में वेतन का निर्धारण नहीं हुआ था। इसके कारण शिक्षकों को आर्थिक रूप से क्षति उठानी पड़ रही थी।

*कुलपति ने ली व्यक्तिगत रूचि*
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व संघ के नेताओं ने एक कार्यक्रम में भाग लेने महाविद्यालय आए कुलपति से मिलकर वेतन निर्धारण की मांग की थी। कुलपति ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को सभी प्रोन्नत शिक्षकों का वेतन- निर्धारण कराते हुए अविलंब बजटीय प्रावधान कराने का त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया और व्यक्तिगत रुचि लेते हुए इस कार्य को संपादित कराया। इस तरह सभी प्रोन्नत शिक्षकों का नए स्केल में वेतन निर्धारण और बजटीय प्रावधान हो गया है।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।