Search
Close this search box.

बिहार के माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में उपाधि एवं पदक प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में उपाधि एवं पदक प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य काफी बड़ा होना चाहिए। वे अपने ज्ञान और मेधा का उपयोग देश व समाज के हित में करें। समाज में उनकी पहचान उनके कृतित्व और व्यवहार से होगी।

उन्होंने कहा कि वे नौकरी की मानसिकता छोड़कर रोजगार प्रदाता बनने का प्रयास करें। स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की कई योजनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उद्यमी बनने हेतु आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय में एक इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल का गठन किया जायेगा।

 

#RBBihar

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन

[the_ad id="32069"]

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन