Search
Close this search box.

प्रधानाचार्य का दो वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रधानाचार्य का दो वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह
—–
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा का गौरवशाली इतिहास है। हम उस स्वर्णिम इतिहास से प्रेरणा लेकर अपने वर्तमान को समुज्ज्वल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।यह बात महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कही। वे प्रधानाचार्य के रूप में दो वर्ष पूरा होने पर महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया

प्रधानाचार्य ने कहा कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय का उनके ऊपर त्रृण है। इसलिए वे इस महाविद्यालय के विकास हेतु हरसंभव मदद उठा रहे हैं। इसमें सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके पिता जनार्दन प्रसाद यादव इसी महाविद्यालय के कर्मी थे और उनको पिता के साथ बचपन से ही इस महाविद्यालय में आने का सुअवसर प्राप्त हुआ। आगे उन्होंने यहां से ही इंटरमीडिएट एवं स्नातक की भी डिग्री ली और सेवाकाल के अंतिम पड़ाव में यहीं शिक्षक एवं प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करने का सौभाग्य मिला।

उन्होंने यह भी बताया गया इस महाविद्यालय के संस्थापक कोसी के मालवीय कीर्ति नारायण मंडल उनके निकट संबंधी थे। उनके आशीर्वाद से ही उन्होंने 1985 ई. में पार्वती विज्ञान महाविद्यालय से शिक्षण-यात्रा की शुरुआत की थी। परिवार से संबद्ध हैं और उन्हीं इसी महाविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं और हमेशा से इससे उनका हार्दिक लगाव रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रतनदीप ने कहा कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय से ही भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय का जन्म हुआ है। इसी महाविद्यालय के तत्कालीन प्रधानाचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार यादव ‘रवि’ को विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति होने का गौरव प्राप्त है। उनके बाद भी यहां के कई शिक्षकों ने बीएनएमयू एवं अन्य विश्वविद्यालयों में कुलपति एवं कुलसचिव आदि के पदों को सुशोभित किया है।

उन्होंने कहा कि वे डॉ. कैलाश को बचपन से ही जानते हैं। इनको महाविद्यालय से अतिरिक्त लगाव है और ये पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ इसके विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि प्रो. यादव ने दो वर्षों में काफी कार्य किया है। आगे इनसे और भी उम्मीदें हैं।

इसके पूर्व सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानाचार्य का अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्हें मुख्यमंत्री व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र द्वारा प्रकाशित डायरी और गांधी-विमर्श पुस्तक भी भेंट की गई।

इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी पदाधिकारी डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. विजया, डॉ. यास्मीन रासीदी, डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. अमिताभ कुमार, संजीव कुमार सुमन, डॉ. मीनू सोढ़ी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. शहरयार अहमद, डॉ. हरित कुमार कृष्ण, डॉ. अंकेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार सेठी, डॉ. ललन कुमार, डॉ. विकास आनंद, डॉ. नदीम अहमद अंसारी, विनीत राज, डॉ. के. एल. पटेल, अमित कुमार, डॉ. अशोक कुमार अकेला, विवेकानंद, नारायण ठाकुर, राजा, नंदन कुमार भारती, अर्जुन शाह, मणीष कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]