Search
Close this search box.

सेहत केंद्र का स्थापना दिवस समारोह आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सेहत केंद्र का स्थापना दिवस समारोह आयोजित
—–
राज्य सरकार की बेहतरीन पहल है सेहत केंद्र
—–

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभागान्तर्गत संचालित बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना एक सौजन्य से महाविद्यालय में एक सुव्यवस्थित सेहत केंद्र कार्य कर रहा है। यह राज्य सरकार की एक बेहतरीन पहल है।

यह बात ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद ने कही। वे सोमवार को केंद्र के चौथे स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।

*युवाओं को स्वास्थ्य दूत के रूप में तैयार करना है उद्देश्य*
उन्होंने बताया कि सेहत केंद्र का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य दूत के रूप में तैयार करना है। केंद्र में युवाओं को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों और विशेष कर स्वच्छता, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य आदि युवा मामलों से संबंधित जानकारी दी जाती है। साथ ही यह केन्द्र जरूरतमंदों को सरकारी स्तर पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देता है और इस हेतु शिक्षा एवं कौशल पर युवाओं के बीच साकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है।

*होता है सेहत-संवाद कार्यक्रम*
दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि केंद्र के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थी समय-समय पर स्वास्थ्य एवं चरित्र-निर्माण से संबंधित ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होता है। साथ ही समय-समय पर सेहत संवाद, पेंटिंग, क्विज, वाद-विवाद, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा राष्ट्रीय युवा दिवस, विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों एवं यथा-पोषण, मानसिक स्वास्थ्य मादक पदार्थ के दुरूपयोग से हानि, गैर संचारी रोग, कम उम्र में गर्भधारण से हानि, सही समय से विवाह के लाभ आदि पर विस्तृत जानकारी एवं शिक्षण-प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान हेतु प्रेरित किया जाता है।

*विकसित की जा रही है सेहत वाटिका*
गणित विभागाध्यक्ष ले. गुड्डु कुमार ने कहा कि केंद्र के सहयोग से महाविद्यालय में एक सेहत वाटिका विकसित की जा रही है। इसमें विशेष रूप से नीम, आंवला, नींबू, तुलसी, एलोवेरा आदि औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उपकुलसचिव डॉ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, नोडल पदाधिकारी पदाधिकारी डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. विजया, डॉ. यास्मीन रासीदी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. शहरयार अहमद, डॉ. हरित कुमार कृष्ण, डॉ. अंकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।