Search
Close this search box.

पुस्तक भेंट की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुस्तक भेंट की

राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय, सहरसा के सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ. राम चैतन्य धीरज ने ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव को अपनी पुस्तक विज्ञान का दर्शन और दर्शन का विज्ञान भेंट किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. धीरज की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। इनमें ‘द्विपर्णा (गीत गजल संकलन), भाषा विचार आ मैथिलीक प्राचीन साहित्य (भाषा दर्शन), मुक्ति गीत (दीर्घ कविता) मैथिली भाषाक वैचारिक अस्मिता (मैथिली भाषा दर्शन) मिथिला शब्द दर्शन आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा संस्कृत में तारा स्त्रोतम्, अलखनंदा शक्ति स्तोत्रम् और हिंदी में जब आँखें खुली, तारा तंत्र दर्शन, रक्तकाली दर्शन, वीनेश्वरी, विज्ञानमक्षरम (मण्डन मिश्र का विज्ञानवाद), साक्षी लक्ष्मीनाथ पुस्तक प्रकाशित हैं।

READ MORE