Search
Close this search box.

डॉ. रोहिणी बनीं विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. रोहिणी बनीं विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष
———–
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) एवं अध्यक्ष डॉ. रोहिणी ने बीएनएमयू, मधेपुरा के विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में अध्यक्ष का प्रभार ग्रहण किया। इसके लिए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रत्नदीप एवं सचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने उन्हें बधाई दी है।

डॉ. शेखर ने बताया कि डॉ. रोहिणी ने दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली से एम. फिल. एवं पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की अनुशंसा के आलोक में अक्टूबर 2019 में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया था।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE