Search
Close this search box.

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के सेहत वाटिका में पौधारोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*सेहत वाटिका में पौधारोपण*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के सेहत पार्क में रविवार को पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से नीम एवं अर्जुन के पांच-पांच पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि कुछ वर्षों पूर्व महाविद्यालय में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सौजन्य से एक सेहत केंद्र की स्थापना की गई है। इसके बाद यहां पूर्वनिर्मित पार्क को सेहत वाटिका के रूप में विकसित किया गया है। इसमें मुख्य रूप से नीम, अर्जुन, आंवला, नींबू, अमरूद आदि औषधीय पौधे लगाए गए हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि राजभवन, पटना से प्राप्त निदेशों के अनुपालनार्थ कुलपति प्रो. बी. एस. झा के निदेशानुसार विश्वविद्यालय क्षेत्रांतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में सघन पौधारोपण किया जा रहा है। सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से 26 मई तक पौधारोपण से संबंधित प्रतिवेदन, फोटोग्राफ निर्धारित फार्मेट में उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस रिपोर्ट को समेकित कर 27 मई को राजभवन भेजा जाएगा।

इस अवसर पर परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव, सीनेटर रंजन यादव, बबलू कुमार, विवेकानंद आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।