Search
Close this search box.

Gandhi। गांधी को किसी एक परंपरा में कैद करना उचित नहीं है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्त विश्व में गौतम बुद्ध के बाद जिस भारतीय को सबसे अधिक सम्मान मिला है, वे हैं महात्मा गांधी। महान वैज्ञानिक आइन्सटीन ने जब यह कहा था कि आने वाली नस्लें असानी से यह विश्वास नहीं करेंगी कि गांधी जैसा भी कोई व्यक्ति इस धरती पर जन्मा था। ऐसा इसलिए क्योंकि गांधी में एक नैतिक ताकत थीं।

यह बात सुप्रसिद्ध दार्शनिक डॉ. आलोक टंडन, हरदोई (उत्तर प्रदेश) ने कहीं। वे गुरुवार को गांधी : परंपरा एवं आधुनिकता विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। यह व्याख्यान बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के तत्वावधान में बीएनएमयू संवाद व्याख्यान माला के अंतर्गत किया गया।

उन्होंने कहा कि गांधी को किसी एक परंपरा में कैद करना उचित नहीं है। गांधी एक विकासमान व्यक्तिव हैं और वे पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम पूरा गांधी भले ना बन सकें, लेकिन हमें छोटे-छोटे गांधी बनने का प्रयास अवश्य करना चाहिए। हमें गांधी को एक असंभव संभावना नहीं, बल्कि एक व्यवहारिक वास्तविकता के रूप में लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए गांधी की प्रासंगिकता तभी है, जब हम अपने भीतर के ‘नैतिक मनुष्य’ को जगाए रख सकें और अपने नैतिक बोध के साथ जीने का साहस दिखा सकें। दुनिया में जब तक नैतिकता की जरूरत है और जब तक हमारे अंदर अहिंसक समाज के निर्माण का स्वप्न जिंदा है, गांधी प्रासंगिक बने रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हमें गांधी को उनके ‘स्पिरिट’ के आधार पर समझने की जरूरत है, उनकी लाठी, टोपी या धोती की नहीं। यह आज के भूमंडलीकरण के युग में भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी गांधी के समय में थी। हम आज भी परम्परा और आधुनिकता के द्वन्द्व में फंसे हुये हैं। एक ओर पश्चिमीकरण की अन्धभक्ति है और हम जल्द से जल्द पश्चिमी उपभोक्तावादी जीवन शैली अपनाना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर हमने भारतीय संस्कृति का ऐसा प्रारूप स्वीकार कर लिया है, जो उसके ऐतिहासिक बहुलतावादी प्रारूप से मेल नहीं खाता।

उन्होंने कहा कि गांधी दुनिया में एक वैकल्पिक आधुनिकता के प्रतिनिधि बनकर सामने आते हैं। जो परम्परा और आधुनिकता के समन्वय से नहीं, अपितु दोनों के अन्तर्वेशन से बने एक नवीन संस्करण को सृजित करता है। जहाँ से हम भारतीय आधुनिकता की यात्रा प्रारंभ कर सकते हेैं।

उन्होंने कहा कि गांधी अपनी पुस्तक में आधुनिक पश्चिमी सभ्यता की आलोचना करते हैं। यह आलोचना परंपरागत भारतीय संस्कृति का यथार्थ कभी नहीं रहा। संस्कृति का वह आदर्शीकृत रूप ‘भारतीय ग्राम’ की उनकी अवधारणा की तरह स्वयं उन्हीं की अविष्कृत है। वह भविष्य की परियोजना तो हो सकती है, पीछे लौटने की वकालत नहीं।

उन्होंने कहा कि गांधी का विवेक मंत्र आज भी हमारे बहुत काम का है। गांधी ने कहा है कि हम अपने दरवाजे, खिड़कियां खुली रखें। आने वाली हर हवा का परीक्षण सत्य और नैतिकता के आधार पर करें, यदि वह प्रदूषणकारी हो, तो उसे ठुकराने में जरा भी देर न करें, भले ही वह भारत के सुदूर अतीत का प्रतिनिधित्व करती हो या आधुनिक पश्चिम का। हम साहस के साथ उसे ही अपनाएं जो कल्याणकारी हो।

उन्होंने कहा कि गांधी बार-बार हमें ‘मानसिक उपनिवेशीकरण’ से सावधान करते हैं। गांधी का संदेश है कि हमें अपनी शर्तों पर आधुनिक होना है, पश्चिम के पिछलग्गू बनकर नहीं। वे यह मानते थे कि पश्चिमीकरण ही आधुनिकीकरण नहीं है।

उन्होंने कहा कि गांधी यह मानते थे कि भारत एक राष्ट्र है। लेकिन गांधी के राष्ट्र की परिकल्पना अन्य राष्ट्रवादी परियोजनाओं से भिन्न है। वे किसी भी तरह के संकीर्ण, जातिवादी, धर्मवादी, राष्ट्रवाद के विरोधी हैं। फिर चाहे वह पश्चिमी ढंग का राजनैतिक राष्ट्रवाद हो या पूर्वी ढंग का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद। उनका राष्ट्रवाद, अन्तरराष्ट्रीयवाद का विरोधी नहीं है, बल्कि उसे पाने की अनिवार्य शर्त है।

उन्होंने कहा कि गांधी ने ‘हिन्द स्वराज’ में उन्होंने बड़े ही स्पष्ट शब्दों में घोषणा की कि भारतीय राष्ट्र को किसी धर्म द्वारा परिभाषित नहीं किया जा सकता। हमें गांधी के सर्वधर्म समभाव पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए। निजी जीवन में गांधी एक धार्मिक व्यक्ति थे। अपने को वे एक हिन्दू ही मानते थे, लेकिन ‘हिन्दू’ की उनकी अपनी परिभाषा हिन्दुत्व जैसी नहीं है। वे दूसरे धर्मों के अध्ययन, उनसे सीखने और उनके धर्मावलम्बियों से मेलजोल बढ़ाने के पक्षपाती थे। जहां अपने धर्म की कमियों की आलोचना करना वे अपना दायित्व समझते थे, वहीं दूसरे धर्मों के बारे में चुप रहना बेहतर समझते थे।

उन्होंने कहा कि गांधी के अनुसार सभी धर्मों के मूल में हैं। इसलिए वे एक हिन्दू को ‘अच्छा हिन्दू’ तथा एक मुसलमान को ‘अच्छा मुसलमान’ बनने की सलाह देते थे। वे यह मानते थे कि सभी धर्मों में कुछ सच्चाई का अंश है और कुछ कमियां भी हैं। वे धर्मशास्त्रों को तर्क एवं नैतिकता की कसौटी पर कसकर ही स्वीकारते थे।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]