Search
Close this search box.

कविता/ मिजाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शीर्षक : मिज़ाज़ कभी नर्म तो कभी गर्म होता है!

मिज़ाज़ कभी नर्म तो कभी गर्म होता है,
जब कोई दिल के करीब होता है।
रूठना और मनाना चलता है,
जब कोई दिल के करीब होता है।
ज़ुबा कभी खामोश तो कभी खुलती है,
जब कोई दिल के करीब होता है।
दीदार कभी छिपकर तो कभी सामने से होता है,
जब कोई दिल के करीब होता है।
कुछ कही, अनकही-सी बातों से,
मन कभी खुश तो कभी विचलित-सा होता है,
जब कोई दिल के करीब होता है।
नींद आंखों से भी उड़ जाती है,
जब-जब उसकी परछाइयाँ सताती हैं।
यादों की धूल हटती है,
कभी धुंधली, तो कभी साफ़-साफ़ लगती है।
दूर रहकर भी पास होते हैं,
जब वो एक-दूसरे से मिलते हैं।

डॉ० दीपा
सहायक प्राध्यापिका
दिल्ली विश्वविद्यालय

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]