Tag: नयागांव

Khagaria। श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, नयागांव (खगड़िया) : कल, आज और कल
SRIJAN.AALEKH

Khagaria। श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, नयागांव (खगड़िया) : कल, आज और कल

श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, नयागांव (खगड़िया) खगड़िया जिलान्तर्गत परबत्ता प्रखंड के नयागांव ग्राम स्थित श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय एक आदर्श शिक्षा रूपी केंद्र के लिए प्रसिद्ध हैं। वर्ष 1940 में स्थापित इस विद्यालय को परबत्ता सहित गोगरी प्रखंड में ज्ञान ज्योति से प्रकाशमान करने का गौरव प्राप्त है। स्थापना के पूर्व का इतिहास : संपूर्ण परबत्ता में मिडिल क्लास के बाद उच्च शिक्षा के लिए एक भी उच्च विद्यालय नहीं था। सामान्य परिवार के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करना आसान नहीं था। इस परिस्थिति में यहाँ के शिक्षा प्रेमियों ने उच्च विद्यालय की स्थापना का स्वप्न देखा था। सर्वप्रथम कांग्रेस भवन नयागांव में कुछ विद्यार्थियों को लेकर पठन पाठन कार्य का शुभारंभ किया गया। उस वक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश चन्द्र शर्मा जी (भूतपूर्व न्यायाधीश) थे।24 दिसम्बर 1939 को भगवती बोर्ड मध्य विद्यालय के प्रांगण में ...