Tag: जननायक

Madhepura जयंती पर याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर
Uncategorized

Madhepura जयंती पर याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर

जयंती पर याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर ------ बुधवार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी 101वीं जयंती पर याद किया गया। इस अवसर पर मधेपुरा यूथ ऐसोसिएशन (माया) के तत्वावधान में विश्वविद्यालय अतिथिशाला परिसर में कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा एवं केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जनजन के नेता थे। उनके विरोधी दलों के सदस्य भी उनका सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी सादगी, कर्मठता एवं ईमानदारी के प्रतिनिधि थे। उनका समाज के सभी वर्गों में सम्मान है। विषय प्रवेश करते हुए कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव ने कहा कि कर्पूरी मात्र पिछडों के नेता नहीं थे, बल्कि वे पूरे समाज एवं राष्ट्र के नेता थे। कार्यक्रम का संचालन करत...
BNMU बीएनएमयू, मधेपुरा में 24 जनवरी, 2024 (बुधवार) को अपराह्न 01:00 बजे से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह।
Uncategorized

BNMU बीएनएमयू, मधेपुरा में 24 जनवरी, 2024 (बुधवार) को अपराह्न 01:00 बजे से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह।

कर्पूरी जयंती बुधवार को भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में 24 जनवरी, 2024 (बुधवार) को अपराह्न 01:00 बजे से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह का आयोजन सुनिश्चित है। इस बावत कुलपति प्रो. राजनाथ यादव के आदेशानुसार कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने पत्र जारी कर इह अवसर पर सभी पदाधिकारियों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों, शिक्षको कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति का अनुरोध किया है। उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस अवसर पर सर्वप्रथम जननायक कर्पूरी प्रतिमा स्थल (प्रस्तावित), अतिथिशाला परिसर पर पुष्पांजलि की जाएगी। तदुपरांत केन्द्रीय पुस्तकालय सभागार, प्रशासनिक परिसर (ओल्ड परिसर) में परिचर्चा होगी और पूर्व कुलसचिव प्रो. शचीन्द्र की तीन पुस्तकों 'भारत की जाति-प्रथा : एक संवैधानिक व्याख्या', 'मनुस्मृति की तार्किक अध्ययन विधि...