Tag: किया।

BNNU बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गेट पब्लिक लाईब्रेरी, गर्दनीबाग, पटना के परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (उत्तर बिहार-दक्षिण बिहार) के 65वें संयुक्त प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन किया।
Uncategorized

बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गेट पब्लिक लाईब्रेरी, गर्दनीबाग, पटना के परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (उत्तर बिहार-दक्षिण बिहार) के 65वें संयुक्त प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे युवा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागी बनें। इसके लिए उनका पूरा जीवन देश और समाज के लिए समर्पित होना चाहिए। उनके सामने ‘स्व’ का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से ही भारत आत्मनिर्भर बन सकेगा। इसलिए हम सभी ज्यादा-से- ज्यादा स्वदेशी को अपनाएं।...
BNMU माननीय कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा ने 75वें गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
Uncategorized

BNMU माननीय कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा ने 75वें गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

BNMU गणतंत्र दिवस समारोह-2024 भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा के माननीय कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा ने 75वें गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। https://youtube.com/live/t66GoBV1bWk?feature=share
Bihar बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन के दरबार हॉल में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा संबंधी विषय पर बिहार डाक परिमंडल के विशेष आवरण व विरुपण का अनावरण किया। 
Uncategorized

Bihar बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन के दरबार हॉल में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा संबंधी विषय पर बिहार डाक परिमंडल के विशेष आवरण व विरुपण का अनावरण किया। 

बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन के दरबार हॉल में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा संबंधी विषय पर बिहार डाक परिमंडल के विशेष आवरण व विरुपण का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी भारतवासियों की श्रीराम में आस्था है। सबको ऐसा लगता है कि श्रीराम हमारे हैं। यही हमारी एकता का तत्व है और यह जितना मजबूत होगा, हमारा भारत उतना ही श्रेष्ठ बनेगा।...
Bihar बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ओबरा, औरंगाबाद में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ॰ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का अनावरण और श्रीकृष्ण भवन का उद्घाटन किया।
Uncategorized

Bihar बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ओबरा, औरंगाबाद में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ॰ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का अनावरण और श्रीकृष्ण भवन का उद्घाटन किया।

बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ओबरा, औरंगाबाद में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ॰ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का अनावरण और श्रीकृष्ण भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ॰ श्रीकृष्ण सिंह जी इस राज्य को विकास की एक नई ऊँचाई तक ले गए। वे समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमारे लिए प्रेरक है। राज्यपाल ने कहा कि बिहार के लोगों को पिछड़ा होने की हीन भावना से मुक्त होकर सकारात्मक विचार और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बिहार के गौरवशाली इतिहास और श्रीकृष्ण बाबू जैसे विभूतियों से प्रेरणा लेकर दृढ़संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर हम बिहार को भारत का अग्रणी राज्य बना सकते हैं।...
Bihar बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 19 जनवरी, 2024 को मंगोलियन टेम्पल, बोधगया में ABCP Regional Coordination Centre का उद्घाटन किया।
BIHAR

Bihar बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 19 जनवरी, 2024 को मंगोलियन टेम्पल, बोधगया में ABCP Regional Coordination Centre का उद्घाटन किया।

बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 19 जनवरी, 2024 को मंगोलियन टेम्पल, बोधगया में ABCP Regional Coordination Centre का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्हाेंने कहा कि भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के उपरांत पूरे विश्व को करुणा, अहिंसा, शांति, सहिष्णुता और सद्भावना का संदेश दिया। हमारे साधु - संतों ने भी यही संदेश दिए। राज्यपाल ने कहा कि भारत करुणा और शांति के लिए जाना जाता है। हमारी नीति कभी भी आक्रामक और विस्तारवादी नहीं रही। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भगवान बुद्ध के संदेश अत्यंत प्रासंगिक हैं और इन्हें आत्मसात करने की आवश्यकता है ताकि दुनिया में शांति और सद्भाव स्थापित हो सके। ...
Bihar बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रघुवीर सिंह पुस्तकालय, महाराजगंज, सिवान में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुवीर सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं शहीद सम्मान भवन का शिलान्यास किया।

बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रघुवीर सिंह पुस्तकालय, महाराजगंज, सिवान में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुवीर सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं शहीद सम्मान भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को पूरा करना हमारा दायित्व है। हमारे सामने आगामी 25 वर्षों में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। इस क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है जिसका उद्देश्य देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है ताकि उसे योजनाओं का लाभ मिले और उसका विकास हो। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाने में हमसब का योगदान आवश्यक है। विकसित भारत सोने की चिड़िया नहीं, बल्कि सोने का शेर बनेगा जिसकी दहाड़ पूरी दुनिया सुनेगी। राज्यपाल ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर भारतीय अस्मिता का मंदिर है, यह राष्ट्र मंदि...
Bihar बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उत्तराखंड केे माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) श्री गुरमीत सिंह के राजभवन, पटना आगमन पर उनका स्वागत किया।
BIHAR

Bihar बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उत्तराखंड केे माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) श्री गुरमीत सिंह के राजभवन, पटना आगमन पर उनका स्वागत किया।

बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उत्तराखंड केे माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) श्री गुरमीत सिंह के राजभवन, पटना आगमन पर उनका स्वागत किया।
Bihar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 71 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 71 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। राज्य में खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के तहत ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली, 2023’ बनाई गई है। इसके तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दी जाएगी। बिहार में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। अब राज्य में अलग से खेल विभाग का गठन किया जाएगा। अच्छे खिलाड़ियों को मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। पुलिस सहित अन्य विभागों में खेल कोटा के खाली पदों पर प्राथमिकता के आधार पर खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री न...