Search
Close this search box.

Bihar बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रघुवीर सिंह पुस्तकालय, महाराजगंज, सिवान में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुवीर सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं शहीद सम्मान भवन का शिलान्यास किया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रघुवीर सिंह पुस्तकालय, महाराजगंज, सिवान में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुवीर सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं शहीद सम्मान भवन का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को पूरा करना हमारा दायित्व है। हमारे सामने आगामी 25 वर्षों में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। इस क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है जिसका उद्देश्य देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है ताकि उसे योजनाओं का लाभ मिले और उसका विकास हो।

उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाने में हमसब का योगदान आवश्यक है। विकसित भारत सोने की चिड़िया नहीं, बल्कि सोने का शेर बनेगा जिसकी दहाड़ पूरी दुनिया सुनेगी।

राज्यपाल ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर भारतीय अस्मिता का मंदिर है, यह राष्ट्र मंदिर है। 22 जनवरी, 2024 को हम विगत 500 वर्षों के अपने सपने को साकार होते हुए देखेंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 बिहार के सभी लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में समर्थ है। इसे अपनाने पर बिहार का विकास होगा।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।