Tag: और

Culture सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्राप्ति का पर्व अनंत चतुर्दशी श्रद्धापूर्वक सम्पन्न
Uncategorized

Culture सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्राप्ति का पर्व अनंत चतुर्दशी श्रद्धापूर्वक सम्पन्न

आज अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिरों और घरों में लोगों ने पूजा का आयोजन किया। सुबह से ही हाथों में पूजा की थाली लिए लोग पूजन स्थल पर पहुँचने लगे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर दिखा। लोग सुबह से ही सामूहिक रूप से पूजा में भाग लिया। कलश की स्थापना कर धागे को कुमकुम, केसर और हल्दी से रंगकर 14 गाठों वाला अनंत सूत्र भगवान विष्णु को अर्पित किया गया। आस्थापूर्वक पूजा संपन्न होने के बाद लोग अनंत सूत्र अपने बांहों में बांधा। धन-धान्य, सुख समृद्धि, आरोग्य प्राप्ति की कामना के लिये की जाने वाली पूजा के बाद लोग डोरा बांधने के पश्चात चौदह दिनों तक निरामिष भोजन करते हैं।डोरा धारण करने व अनंत चतुर्दशी व्रत कथा सुनने का भी विशेष महत्व है। यह पर्व भादो शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने और अनंत सूत्र को बांधने...
Khagaria। श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, नयागांव (खगड़िया) : कल, आज और कल
Uncategorized

Khagaria। श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, नयागांव (खगड़िया) : कल, आज और कल

श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, नयागांव (खगड़िया) खगड़िया जिलान्तर्गत परबत्ता प्रखंड के नयागांव ग्राम स्थित श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय एक आदर्श शिक्षा रूपी केंद्र के लिए प्रसिद्ध हैं। वर्ष 1940 में स्थापित इस विद्यालय को परबत्ता सहित गोगरी प्रखंड में ज्ञान ज्योति से प्रकाशमान करने का गौरव प्राप्त है। स्थापना के पूर्व का इतिहास : संपूर्ण परबत्ता में मिडिल क्लास के बाद उच्च शिक्षा के लिए एक भी उच्च विद्यालय नहीं था। सामान्य परिवार के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करना आसान नहीं था। इस परिस्थिति में यहाँ के शिक्षा प्रेमियों ने उच्च विद्यालय की स्थापना का स्वप्न देखा था। सर्वप्रथम कांग्रेस भवन नयागांव में कुछ विद्यार्थियों को लेकर पठन पाठन कार्य का शुभारंभ किया गया। उस वक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश चन्द्र शर्मा जी (भूतपूर्व न्यायाधीश) थे।24 दिसम्बर 1939 को भगवती बोर्ड मध्य विद्यालय के प्रांगण में ...
Student and Politics। विद्यार्थी और राजनीति
Uncategorized

Student and Politics। विद्यार्थी और राजनीति

विद्यार्थी और राजनीति आइए ! हमारे साथ इस चर्चा में सहभागी बनिए। पूरा वीडियो देखने में दिक्कत हो, तो संक्षेप में आप हमारी चर्चा के मुख्य बिन्दुओं को पढ़ भी सकते हैं- भूमिका : आज हमारी चर्चा का विषय है- 'विद्यार्थी और राजनीति'। आप जानते हैं कि देश-दुनिया की तमाम क्रांतियों एवं आंदोलनों में विद्यार्थियों की महती भूमिका रही है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सैकडों विद्यार्थियों ने न केवल अपने कैरियर, वरन् अपने जीवन की भी आहुति दी थी। आजादी के बाद भी कई छात्र आंदोलन हुए, जिनका समाज एवं राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इस कड़ी में हम लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चलाए गए संपूर्ण क्रांति आंदोलन को नहीं भूल सकते हैं। विद्यार्थी : पहले हम आज के अपने विषय को समझने का प्रयास करें। हमारे विषय का पहला भाग है-विद्यार्थी। आप जानते हैं कि विद्यार्थी शब्द दो शब्दों के योग से बना है-विद्य...
Ambedkar। शिक्षा और सामाजिक न्याय : संदर्भ डाॅ. अंबेडकर।
Uncategorized

Ambedkar। शिक्षा और सामाजिक न्याय : संदर्भ डाॅ. अंबेडकर।

शिक्षा और सामाजिक न्याय : संदर्भ डाॅ. अंबेडकर  डाॅ. सुधांशु शेखर अस्सिटेंट प्रोफेसर, दर्शनशास्त्र विभाग, बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा (बिहार) डाॅ. भीमराव अंबेडकर एक दर्शनशास्त्री, अर्थशास्त्री, विधिवेक्ता, राजनीतिशास्त्री, संविधान विशेषज्ञ, समाज सुधारक, जननेता, धार्मिक उपदेशक एवं शिक्षाशास्त्री के रूप में देश-दुनिया में सुप्रसिद्व हैं। देश के पहले कानून मंत्री को भारत सरकार ने 1991 में भारत रत्न की उपाधि प्रदान कर अपनी मूल सुधार की और कुछ वर्षों पूर्व कोलंबिया विश्वविद्यालय ने उन्हें ‘सिम्बल आॕफ नाॅलेज’ अर्थात् ‘ज्ञान के प्रतीक’ के तौर पर मान्यता प्रदान कर अपने आपको गौरवान्वित किया है। कहना न होगा कि एक अछूत परिवार में जन्म लेने के बाद शिक्षा के सर्वोच्च शिखर तक पहुँचना आसान नहीं रहा होगा। यह डाॅ. अंबेडकर की दृढ़ इच्छा शक्ति, अदम्य साहस एवं अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि ...