Search
Close this search box.

RRC *प्रशिक्षण शिविर 3 अक्टूबर, 2021 को*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*प्रशिक्षण शिविर रविवार को*

रेड रिबन क्लब (आरआरसी) का विश्वविद्यालय स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 3 अक्टूबर (रविवार) को पू. 9:30 बजे केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में सुनिश्चित है।

एनएसएस समन्वयक डाॅ. अभय कुमार ने बताया कि बीएनएमयू में 24 सहित बिहार के विभिन्न संस्थानों में 420 रेड रिबन क्लब सक्रिय हैं। इसका उद्देश्य युवाओं में एचआईवी-एड्स, स्वैच्छिक रक्तदान एवं टीबी उन्मूलन के संबंध में जागरुकता फैलाना है। इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित है। इसमें सभी महाविद्यालयों के आरआरसी नोडल पदाधिकारी एवं दो पीयर एडूकेटरों का भाग लेना अनिवार्य है।

जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. आर. के. पी. रमण करेंगे। मुख्य अतिथि प्रति कुलपति डाॅ. आभा सिंह और विशिष्ट अतिथि बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के सहायक निदेशक (युवा) आलोक कुमार सिंह होंगे। इस अवसर पर वित्तीय परामर्शी नरेंद्र प्रसाद सिन्हा, अध्यक्ष, छात्र कल्याण डाॅ. अशोक कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस समन्वयक डाॅ. अभय कुमार करेंगे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।