Search
Close this search box.

BNMU *राष्ट्रीय एकता दिवस पर समारोह का आयोजन*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*राष्ट्रीय एकता दिवस पर समारोह का आयोजन*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में नेहरू युवा केंद्र संगठन, मधेपुरा के तत्वाधान में मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

*आधुनिक भारत के निर्माता थे पटेल*
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेहरू युवा केंद्र मधेपुरा के जिला युवा अधिकारी हुस्न जहां ने कहा कि सरदार पटेल ने आधुनिक भारत के निर्माण एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे सही मायने में राष्ट्र-निर्माता थे।‌भारत सरकार ने उन्हें 1991 में भारत रत्न से सम्मानित किया है।

*राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे पटेल*
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे। इन्होंने आजादी के बाद देश की 562 रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर अखण्ड भारत का निर्माण कराया।

*पटेल के लिए था राष्ट्र सर्वोपरि*


विशिष्ट अतिथि उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि आधुनिक काल में भारत में कई महापुरुषों ने जन्म लिया, जिनमें सरदार पटेल का नाम अग्रगण्य है। इन लोगों ने देश की आजादी और राष्ट्रीय नव-निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के लिए लिए राष्ट्र सर्वोपरि था। उन्होंने अपने व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य किया।

मंच संचालन करते हुए सीनेटर सदस्य रंजन यादव ने कहा कि सरदार पटेल लोहपुरुष के नाम से जाने जाते हैं। भारत सरकार ने उनकी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में स्थापित किया है। इनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सौरभ यादव ने कहा कि सरदार पटेल युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। देश को उनके बताए रास्ते पर ले जाने की जरूरत है।

सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सबों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सबों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के शपथ लिया।

इस मौके पर स्नेहा राज, काजल कुमारी, आस्था, रानी कुमारी, अंकित आनंद, अजय कुमार, नवनीत सम्राट, प्रिया कुमारी, रोशनी कुमारी, मुस्कान सिंह,आरती कुमारी, सोनू कुमार, संतोष कुमार, रोशन कुमार आदि उपस्थित रहे।



READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।