Search
Close this search box.

BNMU शोक संवेदना व्यक्त किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*शोक संवेदना व्यक्त किया*

मधेपुरा के सांसद दिनेशचंद्र यादव ने मंगलवार को विश्वविद्यालय आवासीय परिसर आकर कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव से मुलाकात की और उनकी माता सीता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

शंभू नारायण यादव ने बताया कि उनकी 95 वर्षीय माता सीता देवी का गत 16 अक्टूबर को पड़रिया-मुरहो (मधेपुरा) स्थिति पैतृक गांव में निधन हुआ। 27 अक्टूबर को उनका श्राद्ध कर्म संपन्न हुआ।

सांसद दिनेशचंद्र यादव ने कहा कि सीता देवी एक धार्मिक महिला थीं। उन्होंने अपने परिवार को सजाया संवारा और गांव के विकास में भी योगदान दिया।

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र नारायण यादव, युवा नेता अशोक कुमार यादव, विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल यादव, पूर्व कुलसचिव डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव, उप कुलकचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर, यूभीके कॉलेज, कड़ामा- आलमनगर में असिस्टेंट प्रोफेसर नीलू कुमारी, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, घनश्याम राय, बिमल कुमार, दयानंद सिंह, रणजीत सिंह, बिट्टू कुमार, शैलेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।


READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन