Search
Close this search box.

BNMU न्यू इंडिया कैंपेन की सफलता हेतु केपी महाविद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

न्यू इंडिया कैंपेन की सफलता हेतु केपी महाविद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान।

 

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा अंतर्गत सात(7) महाविद्यालयों का चयन न्यू इंडिया कैंपेन हेतु किया गया। उन 7 महाविद्यालयों में से एक केपी महाविद्यालय भी है। यह महाविद्यालय परिवार के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इससे पूर्व भी 2020 में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना द्वारा युवा संचार ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।इस प्रतियोगिता में हमारे कॉलेज की छात्रा ने जिला स्तर पर ,कमिश्नरी स्तर पर प्रथम तथा राज्य स्तर पर बी एन मंडल विश्वविद्यालय का नेतृत्व किया है। इस बार भी हम सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है और अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करना है।

प्रभारी प्रधानाचार्य पो.महेंद्र मंडल ने सोमवार को महाविद्यालय में न्यू इंडिया @ 75 कैंपेन हेतु चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान ये बातें कही। उन्होंने इस अभियान में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की और इसमें अधिकाधिक विद्यार्थियों को पंजीकृत कराने का निर्देश दिया।

नोडल पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2022 में देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना ने न्यू इंडिया @75 कैंपेनिंग कार्यक्रम की घोषणा की है।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय को एचआईवी ऐड्स अवेयरनेस का थीम मिला है। इनके बारे में विभिन्न माध्यमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम और पंजीकृत विद्यार्थियों के बीच विभिन्न तीन चरणों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहली प्रतियोगिता 13 से 20 अगस्त तक शॉर्ट वीडियो से संबंधित होगी। इसमें प्रतिभागी को निर्धारित थीम पर 1 मिनट का वीडियो प्रस्तुत करना होगा। दूसरे चरण में 12 से 20 अक्टूबर तक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीसरे चरण में 1 से 7 दिसंबर तक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर है। इसके अंतर्गत सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी प्रतिभागियों को तीन चरणों में आयोजित प्रतियोगिता हेतु प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ रविंद्र कुमार, डॉ अली अहमद मंसूरी ,डॉ. अमरेंद्र कुमार त्रिदेव निराला , डॉक्टर शिवा शर्मा, नीरज कुमार निराला, देवाशीष देव, गजेंद्र दास, विकास कुमार ,सिंटू कुमार , महेश राम, मीना कुमारी, शुभा देवी, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, छात्र नेता पिंटू यादव तथा कॉलेज के ब्रांड एंबेसडर शाहीन और सूरज आदि उपस्थित उपस्थित थेl

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।