डॉ. सुधांशु का जनसंपर्क अभियान शुरू
बीएनएमयू अंगीभूत इकाई अनारक्षित वर्ग से उम्मीदवार डॉ. सुधांशु शेखर ने अपने प्रचार-अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने शनिवार को अभियान की शुरुआत के पहले पूर्व सिंडिकेट सदस्य एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. परमानंद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य सह सिंडिकेट सदस्य प्रो. जवाहर पासवान और प्रधानाचार्य त्रय प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, प्रो. पवन कुमार एवं प्रो. संजीव कुमार से आशीर्वाद प्राप्त किया। तदुपरांत उन्होंने एल. एन. एम. एस. कॉलेज, वीरपुर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। महाविद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें क्लास रूम एवं लाइब्रेरी आदि का भ्रमण कराया। डॉ. शेखर ने प्रधानाचार्य प्रो. राजीव सिन्हा को अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया और सभी शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

डॉ. शेखर ने कहा कि सीनेट एवं सिंडिकेट के माध्यम से विश्वविद्यालय कैम्पस में लोकतांत्रिक माहौल बनाना और विश्वविद्यालय का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वे हमेशा बीएनएमयू की स्थापना के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे और इस क्षेत्र के आम लोगों की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने में सकारात्मक योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि बीएनएमयू के समग्र विकास के लिए इसकी सभी इकाइयों का सशक्तीकरण जरूरी है। इसलिए सभी महाविद्यालयों में बुनियादी सुविधाओ की बहाली की जाए।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र, डॉ. प्रमोद कुमार (राजनीति विज्ञान) डॉ. बेनुकर मंडल ( गणित), डॉ. राम नरेश राय (मैथिली), डॉ. बिरेंद्र पासवान (हिंदी), अजय राज (मनोविज्ञान), डॉ. मुख्तार पासवान (अर्थशास्त्र) डॉ. रजनीगंधा (अर्थशास्त्र), डॉ. पंकज शर्मा ( हिंदी) आदि उपस्थित थे।













