Search
Close this search box.

BNMU डॉ. रवि गैलरी बनाने की मांग।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. रवि गैलरी बनाने की मांग

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बीएनएमयू के कुलसचिव को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में संस्थापक कुलपति तथा पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा) डॉ. रमेंद्र कुमार यादव ‘रवि’ के नाम से ‘डॉ. रवि गैलरी’ बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गैलरी में डॉ. रवि एवं कोसी के अन्य सभी विभूतियों की कृतियों एवं उनसे संबंधित रचनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए।

डॉ. शेखर ने कहा है कि ‘गैलरी’ बनने से सभी लोग और खासकर युवा पीढ़ी अपने क्षेत्र की महान विभूतियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगी और इससे उन्हें प्रेरणा भी मिलेगी।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]