Search
Close this search box.

BNMU ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के निवर्तमान प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर गुरूवार को विदाई सह सम्मान समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के निवर्तमान प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर गुरूवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डाॅ. के. पी. यादव ने कहा कि वे इसी महाविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं और उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें यहाँ प्रधानाचार्य के रूप में भी कार्य करने का अवसर मिला।

पूर्व प्रधानाचार्य सह पूर्व सिंडीकेट सदस्य डाॅ. परमानंद यादव ने कहा कि इस महाविद्यालय की पूरे विश्वविद्यालय में एक अलग पहचान है। निवर्तमान प्रधानाचार्य ने इस पहचान को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाई है।

इसके पूर्व निवर्तमान प्रधानाचार्य का अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सभी वक्ताओं ने उनके सुखद जीवन की कामना की।

इस अवसर पर विज्ञान संकायाध्यक्ष डाॅ. नवीन कुमार, मैथिली विभाग के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. अमोल राय, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. कैलाश प्रसाद यादव, कुलानुशासक डाॅ. विश्वनाथ विवेका, पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ. राजीव रंजन, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डाॅ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, गणित विभागाध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार मनोरंजन, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. अरूण कुमार, पूर्व परिसंपदा पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, बी. पी. यादव, डाॅ. राजेंद्र प्रसाद यादव (मुजफ्फरपुर), डाॅ. अशोक कुमार यादव, डाॅ. नवीन कुमार सिंह, डाॅ. अजय कुमार, प्रज्ञा प्रसाद, डाॅ. वीणा कुमारी, डाॅ. ए. के. मल्लिक, जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बाढ़, सुखाड़, भूकंप ,अगलगी से पीड़ित इस क्षेत्र में यह प्रशिक्षण साबित होगा बहुपयोगी* : कुलपति *युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में पहुंचे कुलपति,प्रतिभागियों को दिया प्रमाणपत्र

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बाढ़, सुखाड़, भूकंप ,अगलगी से पीड़ित इस क्षेत्र में यह प्रशिक्षण साबित होगा बहुपयोगी* : कुलपति *युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में पहुंचे कुलपति,प्रतिभागियों को दिया प्रमाणपत्र