Search
Close this search box.

BNMU के. पी. काॅलेज, मुरलीगंज में संविधान दिवस का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

के. पी कॉलेज, मुरलीगंज में संविधान दिवस मनाया गया

के. पी. कॉलेज, मुरलीगंज, मधेपुरा में गुरुवार को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र मंडल एवं इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य महेंद्र मंडल ने बताया कि इस के. पी महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. कमलेश्वरी प्रसाद यादव भी संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य थे। य। हम सबों के लिए गौरव की बात है। एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान-निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दुनिया के कई संविधानों का गहन अध्ययन कर भारत का संविधान तैयार किया, दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया।इस अवसर पर डॉ. महेंद्र मंडल, डॉ. मोहम्मद अली अहमद मंसूरी, डॉ. रवीन्द्र कुमार, डॉ. अमित कुमार रंजन, डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. शशि भूषण कुमार सुमन, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दीपक कुमार, प्रधान सहायक नीरज कुमार निराला, लेखापाल देवाशीष देव, सहायक गजेंद्र दास, महेंद्र यादव, महेश, छात्र नेता पिंटू यादव, शाहीन, आरती, अमित, राजीव, नीरज, सिनटु आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE