Search
Close this search box.

BNMU बीएनएमयू की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य : कुलपति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*कुलपति ने किया गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन।*

——

75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी, 2024 (शुक्रवार) को कुलपति प्रोफेसर डॉ. विमलेन्दु शेखर झा ने 10:05 बजे कुलपति आवासीय कार्यालय परिसर में तथा पू. 10:30 बजे दीक्षा स्थल (प्रशासनिक परिसर) पर झंडोत्तोलन किया।

कुलपति ने कहा कि हमें लंबे जद्दोजहद के बाद 15 अगस्त, 1947 को आजादी मिली। लेकिन उस समय भी सांकेतिक रूप से सत्ता वायसराय के हाथ में थी। हम विधिवत 26 जनवरी, 1950 को प्रभुसत्ता संपन्न गणतंत्र बने।

कुलपति ने कहा कि मधेपुरा समाजवाद एवं सामाजिक न्याय का की धरती है। यहां तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने 1992 में महान समाजवादी विचारक महामना भूपेंद्र नारायण मंडल के नाम विश्वविद्यालय स्थापित कर एक अत्यंत ही सराहनीय कार्य किया। इसके निर्माण में संस्थापक कुलपति प्रो. रमेंद्र कुमार यादव ‘रवि’ और अन्य महानुभावों की भी महती भूमिका रही है।

कुलपति ने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें बीएनएमयू की सेवा का अवसर मिला। वे यहां समर्पित से कार्य करेंगे और सरकार एवं समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

कुलपति ने कहा कि जब शिक्षक बने थे, तो बीएनएमयू एलएनएमयू का ही हिस्सा था।‌ वे पहले से यहां आते रहे हैं और इस धरती से उन्हें काफी लगाव है। यहां के लोग काफी अच्छे हैं और यहां के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

कुलपति ने कहा कि राजभवन, सरकार एवं समाज को विश्वविद्यालय से काफी अपेक्षाएं हैं। हमें उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। इसके लिए टीम वर्क करना है।

कुलपति ने कहा कि वे सभी कार्य नियम-परिनियम के अनुरूप समयबद्ध रूप में करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। इसमें सभी पदाधिकारियों, संकायाध्यक्षों विभागाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है।

झंडोत्तोलन के पूर्व कुलपति ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, महामना भूपेंद्र नारायण मंडल, जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं पूर्व कुलपति प्रो. महावीर प्रसाद यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुलपति को मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी कैप्टन गौतम कुमार एवं ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्ड कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष रीता कुमारी के नेतृत्व में राष्ट्रगान की प्रस्तुति हुई, जिसमें सुनीत साना, संतोष राजा, पूजा कुमारी, सुगंधा कुमारी, सुष्मिता कुमारी, अंजली कुमारी, नितेश कुमार शामिल थे।

इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. नवीन कुमार, कुलानुशासक डॉ. बी. एन. विवेका, सीसीडीसी इम्तियाज अंजूम, कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. परमानंद यादव, उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]