Search
Close this search box.

BNMU। राष्ट्रीय सेवा योजना की परामर्शदात्री समिति का गठन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय सेवा योजना मैनुअल (संशोधित) 2006, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप राष्ट्रीय सेवा योजना, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा (बिहार) की परामर्शदात्री समिति का गठन किया क है। इसमें कुल तीस सदस्य होंगे। कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण इसके अध्यक्ष और प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. आभा सिंह आमंत्रित सदस्य होंगे। प्रमंडलीय आयुक्त/ उनके प्रतिनिधि- कोसी प्रमंडल, कुलसचिव, निदेशक, उच्च शिक्षा, बिहार सरकार, क्षेत्रीय निदेशक, एनएसएस, क्षेत्रीय निदेशालय, पटना एवं समन्वयक, ट्रेनिंग, ओरिएंटेशन एंड रिसर्च सेंटर (टीओआरसी), राँची को भी सदस्य बनाया गया है।

समिति में तीन शिक्षकों रसायनशास्त्र विभाग के प्रो. (डाॅ.) अशोक कुमार यादव, पीएस काॅलेज के प्रो. (डाॅ.) अशोक कुमार, प्रो. (डाॅ.) नरेश कुमार को स्थान दिया गया है। साथ ही टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा, एस. एन. एस. आर. के. एस. काॅलेज, सहरसा, आर. जे. एम. काॅलेज, सहरसा एवं ए. एल. वाई. काॅलेज, त्रिवेणीगंज, सुपौल के प्रधानाचार्य को भी सदस्य बनाया गया है। टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर एवं आर. पी. एम. काॅलेज, तुनियाही, मधेपुरा के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. अनिल कुमार को भी इसमें स्थान मिला है। शांतनु यदुवंशी, स्वयंसेवक स्नातकोत्तर इकाई एवं क्रांति कुमारी, स्वयंसेविका, बी. एन. एम. भी. काॅलेज, साहुगढ़ को भी इसमें शामिल किया गया है। ले. गौतम कुमार, एनसीसी पदाधिकारी, मधेपुरा काॅलेज और गंगादास, अध्यक्ष, विश्व नशा उन्मूलन समिति को भी सदस्य बनाया गया है। राज्य संपर्क पदाधिकारी, एनएसएस, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला वन पदाधिकारी, एसएमओ, डब्लूएचओ, समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र, जिला संगठन आयुक्त, भारत स्काउट एंड गाइड, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं वित्त पदाधिकारी भी इसके सदस्य हैं।
डाॅ. अभय कुमार, समन्वयक, एनएसएस इसके सदस्य-सचिव होंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE