Search
Close this search box.

Bihar याद किए गए प्रो. अमरनाथ सिन्हा।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर अमरनाथ सिन्हा सर का देहांत दिनांक 18/02/2024 को 87 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित आवास पर हो गया था। उनके पुण्य कलश का अंतिम दर्शन साथ हीं उनके संस्मरण व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में किया गया। इस सभा में उनके समकालीन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी, पद्मश्री श्री विमल जैन जी,पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी एवं समाज के अन्य क्षेत्रों से आए शिक्षाविद, सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए। उनको याद करते हुए स्मरण आया कि वे एक उच्च कोटि के कार्यकर्ता, शिक्षक, गार्जियन, हिंदी साहित्य के विद्वान ही नहीं एक अच्छे प्रशासक भी थे। पटना विश्वविद्यालय के डेप्युटी रजिस्टार, बी एन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति जैसे दायित्वों का भी कुशल निर्वहन किए हैं। आप विद्यार्थी परिषद के शुरुआती काल के कार्यकर्ता, जेपी आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार थे। आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पटना महानगर के बौद्धिक प्रमुख एवं संघचालक भी रहे हैं। आपकी 50 वर्ष की सामाजिक जीवन वर्तमान पीढ़ी के कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादाई है। विद्यार्थी परिषद अपने एक मार्गदर्शक को खोया है इस दुःख की बेला में परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें। आशा है कि परलोक से भी हम सभी वर्तमान पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद व मार्गदर्शन करेंगे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।