Search
Close this search box.

BNMU। कुलपति की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आगामी 10 फरवरी को डाॅ. मदन मोहन सभागार, पटना में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श हेतु कुलपति प्रोफेसर डॉ. राम किशोर प्रसाद रमण की अध्यक्षता में एक बैठक केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में विशेष रूप से विश्वविद्यालय अंतर्गत स्थापना, बजट, राज्य योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, केंद्रीय योजना (रूसा), महाविद्यालयों का संबंधन, वित्तरहित महाविद्यालयों को अनुदान, माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका/अवमाननावाद एवं अन्य से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई।

कुलपति ने सभी पदाधिकारियों इन मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिनों के अंदर रिपोर्ट समर्पित करने का निदेश दिया है।इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. आभा सिंह, डीएसडब्लू डॉ. अशोक कुमार यादव, सीसीडीसी डॉ. इम्तियाज अंजूम, कुलसचिव डॉ. कपिलदेव प्रसाद, अकादमिक निदेशक डॉ. एम. आई. रहमान, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. नवीन कुमार, वित्त पदाधिकारी रामबाबू महतो, बीएओ डॉ. एम. एस. पाठक, डॉ. नरेश कुमार, ललन प्रसाद अद्री, डॉ. मोहित कुमार घोष, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. गजेन्द्र कुमार, डॉ. अबुल फजल, डॉ. दीनानाथ मेहता, डाॅ. अभय कुमार, डाॅ. एस. के. पोद्दार, डॉ. शंकर कुमार मिश्र, डॉ. सुधांशु शेखर, डाॅ. राजेश्वर राय, डाॅ. विनोद कुमार यादव, कमल किशोर, रीतेश प्रकाश आदि उपस्थित थे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन